Jind News: रोडवेज कर्मचारी इसी महीने फिर करेंगे चक्का जाम , जाने तारीख और मांगे

जींद :- हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर काफी बार हड़ताल और धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। हाल ही में खबर आई है कि एक बार फिर से हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी 16 फरवरी को हड़ताल कर सकते हैं। हरियाणा रोडवेज चालक संघ की राज्य स्तरीय बैठक वीरवार को संघ मुख्यालय जींद डिपो में की गई है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

इस बैठक में 24 जनवरी को हुई हड़ताल की समीक्षा के बाद निर्णय लिया गया है कि एक बार फिर से 16 फरवरी को सभी कर्मचारी हड़ताल पर बैठेंगे। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान संजीव कुमार और संचालन महासचिव देवेंद्र द्वारा की गई थी।

See also  Kaithal News: जेब में रखो ये स्मार्ट कार्ड , पूरे हरियाणा में रोडवेज से करें फ्री सफर

कर्मचारियों ने एक बार फिर से हड़ताल करने का लिया निर्णय

राज्य प्रधान का कहना है कि सरकार कर्मचारियों की मांग को लेकर कोई भी निर्णय नहीं ले रही है। इसलिए कर्मचारियों को बार-बार हड़ताल करनी पड़ रही है। हाल ही में हुई बैठक में रोडवेज चालक संघ के 25 फरवरी को स्थापना दिवस मनाने के बारे में भी चर्चा की है। इसकी तैयारी को लेकर सदस्यों को जिम्मेदारियां बांटी गई है। बैठक में चालक संघ ने पेंशन बहाली संघर्ष समिति के 11 फरवरी को प्रस्तावित रैली का समर्थन करने का निर्णय लिया है।

इस बैठक में राज्य कोषाध्यक्ष सुरेश प्रजापति, राज्य ऑडिटर देवेंद्र रेवाड़ी, जींद डिपो प्रधान सुदर्शन लाठर, सोनीपत डिपो प्रधान रामकरण मालिक, रोहतक डिपो प्रधान जोगिंदर मलिक, सफीदों डिपो प्रधान जोगिंदर बुढ़ाखेड़ा, यमुनानगर से बलजीत, कुलदीप उचाना, चंद्रलाल, अनिल अहलावत, अमरजीत, सुभाष नरवाना, रामरतन समेत अनेक पदाधिकारी ने हिस्सा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker