Surajkund Mela 2024: सूरजकुंड मेले के लिए अबकी बार इन डिपो से भी चलेंगी रोडवेज बसें, यहां देखें पूरा टाइम टेबल और शेड्यूल

फरीदाबाद :- हर साल की तरह इस साल भी 3 फरवरी से फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले का आयोजन होगा। इसके लिए हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद के अलावा दिल्ली और गुरुग्राम से भी सीधी बस सेवा शुरू करेगी। हरियाणा रोडवेज ने गुरुवार से बसों की समय सारणी भी तैयार कर ली है और इसकी लिस्ट सूरजकुंड मेला परिसर स्थल पर लगा दी गई है। आईए जानते हैं क्या होगी बस की टाइमिंग।

haryana roadways

फरीदाबाद में होगा सूरजकुंड मेले का आयोजन

आप सबको बता दे की फरीदाबाद में लगने वाले सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले के लिए हरियाणा रोडवेज ने 20 बस चलाने का ऐलान किया है। यह बस केवल फरीदाबाद ही नहीं बल्कि दिल्ली और गुड़गांव से भी चलाई जाएगी। इन बसों में यात्रियों को सभी सुविधाएं दी जाएगी। बल्लभगढ़ से सूरजकुंड मेले के लिए 52 सीटर बस चलाई जाएगी जिसमें प्रति व्यक्ति ₹20 किराया देना होगा।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  Premium Bus Service Delhi: जाने क्या होती है प्रीमियम बसें, अब दिल्ली की सड़कों पर भरती दिखेंगी उड़ान

NIT बस अड्डे से व्यक्ति को केवल ₹15 किराया देना होगा। विभाग ने इन बसों की समय सारणी भी तय कर ली है। फरीदाबाद से सूरजकुंड जाने के लिए यात्रियों को सुबह 7:30 बजे पहली बस मिलेगी यहां से हर एक पौने घंटे में बस चलाई जाएगी।

यात्रियों के लिए चलेंगी 20 हरियाणा रोडवेज बस

फरीदाबाद से सूरजकुंड के लिए आखिरी बस 5:45 बजे रवाना होगी। सूरजकुंड से फरीदाबाद के लिए सुबह 9:15 बजे बस चलेगी और रात 8:30 बजे आखिरी बस मिलेगी। फरीदाबाद में लगने वाले सूरजकुंड मेले का उद्घाटन शुक्रवार दोपहर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया है। आम लोगों के लिए यह मेला सुबह 10:00 बजे से शुरू हो जाएगा। 3 फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मेले में विजि़ट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker