Roadways News:हरियाणा रोडवेज द्वारा अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू, देखें टाइम टेबल

पंचकूला :- अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर के दर्शन के लिए आम जनता भी जा सकती है। ऐसे में सभी लोगों को अयोध्या जाने की इच्छा है। हरियाणा के कुछ जिले से भी अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है, जिससे हजारों यात्रियों को फायदा होगा।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

हाल ही में खबर आई है कि हरियाणा राज्य परिवहन पंचकूला डिपो ने भी श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है, जिसके रूट में समय सारणी आज हम आपको बताने वाले हैं।

See also  Roadways City Bus : मात्र ₹10 में इलेक्ट्रिक BUS में सफर कर पाएंगे हरियाणा वासी, जल्द होने वाली है इन जिलों से शुरुवात

पंचकूला से अयोध्या के लिए चलेगी सीधी बस

अगर आप भी पंचकूला के रहने वाले हैं और यहां से अयोध्या जाने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा राज्य परिवहन ने पंचकूला से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। यह बस अंबाला कैंट, करनाल, पानीपत, सराय कालें खां, फरीदाबाद, पलवल, मथुरा, आगरा, लखनऊ होते हुए अयोध्या जाएगी।

इस बस से प्रति व्यक्ति 1300 रुपए किराया देना होगा। यह बस पंचकूला से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। यह बस सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को पंचकूला से अयोध्या जाएगी। 10:30 बजे यह बस पंचकूला से रवाना होकर 11:30 बजे अंबाला कैंट, उसके बाद 12:40 पर करनाल, 1:30 बजे पानीपत, 4:30 पर दिल्ली, 6:00 बजे बल्लभगढ़, 6:30 बजे पलवल, 9:35 बजे आगरा और सुबह 2:30 बजे लखनऊ से अयोध्या के लिए चलेगी। यह बस सुबह 6:00 बजे अयोध्या पहुंचेगी।

See also  Senior Citizen Bus Pass 2024: हरियाणा रोडवेज वरिष्ठ नागरिक बस पास 2024 ऑनलाइन ,यहां करे अप्लाई

क्या होगा बस का टाइम टेबल

आप इसी बस से अयोध्या से पंचकूला वापस आ सकते हैं। यह बस अगले दिन दोपहर 2:00 बजे अयोध्या से पंचकूला के लिए वापस चलेगी। इसके बाद लखनऊ से शाम 5:30 बजे, आगरा से रात 10:30 बजे, दिल्ली से सुबह 3:30 बजे पंचकूला के लिए रवाना होगी। अयोध्या से यह बस मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को वापस आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker