Kaithal News: जेब में रखो ये स्मार्ट कार्ड , पूरे हरियाणा में रोडवेज से करें फ्री सफर

कैथल :- पिछले महीने हरियाणा में एक नई योजना को शुरू किया गया था ।इस योजना का नाम अंत्योदय परिवार परिवहन योजना रखा गया था। इस योजना के तहत आवेदन करने पर व्यक्ति को हरियाणा रोडवेज विभाग की तरफ से एक हैप्पी कार्ड दिया जाता है, जिसकी सहायता से व्यक्ति हरियाणा रोडवेज बस में हजार किलोमीटर तक मुफ्त सफर कर सकता है।

Haryana Roadways

हैप्पी कार्ड योजना के तहत बनाए गए स्मार्ट कार्ड को एटीएम की तर्ज पर बनाया गया है। इन कार्डों को सभी ई टिकटिंग मशीनों से जोड़ा जाएगा। नंबर डालने के बाद निशुल्क टिकट काटे जाएंगे और यात्रियों को सफर करने में कोई परेशानी नहीं होगी। कैथल के नए बस स्टैंड पर 2 दिन पहले ही लोगों को कार्ड मिलना शुरू हुआ है। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड पर दिन प्रतिदिन लाभार्थियों की भीड़ बढ़ती जा रही है ।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  हरियाणा और यूपी में 31 अगस्त तक बहनें कर सकेंगी फ्री यात्रा

कैथल में हरियाणा रोडवेज विभाग की तरफ से लोगों को मिले हैप्पी कार्ड

जिन भी लोगों ने सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के तहत आवेदन किया है उन सभी लोगों को सरकार की तरफ से पहले सूचना दी जा रही है। उसके बाद ही व्यक्ति को स्मार्ट कार्ड दिया जा रहा है। स्मार्ट कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर पर ओटीपी रिसीव होगा और उस ओटीपी को जमा करवाने के बाद ही स्मार्ट कार्ड मिलेगा।

See also  हरियाणा रोडवेज बस का सामान्य पास बनवाने के लिए , आपको हर बार करना होगा ये काम

मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी 30 दिन तक वैलिड रहेगा। अभी तक करीब 10000 लाभार्थियों ने इस योजना के तहत आवेदन किया है। सरकार की तरफ से जारी किए गए हैप्पी कार्ड को लेने के लिए व्यक्ति को ₹50 की फीस देना अनिवार्य है। इस योजना के तहत केवल वही लोग आवेदन कर सकते हैं जिनकी सालाना आय ₹1 लाख से कम है। हैप्पी कार्ड मिलने के बाद व्यक्ति साल में हजार किलोमीटर तक मुफ्त सफर कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker