Cahndigarh News: चंडीगढ़ से अयोध्या जायेगी CTU रोडवेज की बस जानें रूट और किराया , देखे पूरी जानकारी

चंडीगढ़ :- हरियाणा के कुछ जिलों से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। हाल ही में खबर आई है कि हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से भी अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा देगा।

ctu bus

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

चंडीगढ़ से अयोध्या धाम के लिए यह बस बसंत पंचमी से पहले शुरू की जाएगी। इस नए रूट पर बस सेवा मिलने से हजारों श्रद्धालुओं को फायदा होगा। आईए जानते हैं क्या होगा बस का समय और किराया।

See also  Haryana Roadways News: अब हरियाणा रोडवेज के किराये में खुले पैसे का झंझट खत्म, राउंड फिगर में देना होगा किराया

चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए चलेगी बस

अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलाल की स्थापना होने के बाद लोगों के लिए यह मंदिर खोल दिया गया है। सभी लोगों को रामलाल के दर्शन करने की इच्छा है। अगर आप भी चंडीगढ़ में रह रहे हैं और रामलाल के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।

 

आप सबको बता दे की चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ने फैसला लिया है कि जल्द ही चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। यह बस मात्र 19 घंटे में आपको अयोध्या पहुंचाएगी। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग यह बस बसंत पंचमी से पहले शुरू करने का प्लान बना रहा है। अयोध्या के लिए सीधी बस सेक्टर 17 आईएसबीटी से शुरू की जाएगी।

See also  Rohtak News: हरियाणा रोडवेज बसों में फ्री सफर के लिए 10 हजार लोगों ने किया आवेदन, अभी भी हो रहे आवदेन

19 घंटे में पहुंचाएगी यात्रियों को अयोध्या

अयोध्या जाने के लिए आप आईएसबीटी 17 चंडीगढ़ से दोपहर 1:30 बजे बस पकड़ सकते हैं। यह बस आपको अगले दिन सुबह 8:30 बजे अयोध्या पहुंचाएगी। इसी बस से आप वापस चंडीगढ़ भी आ सकते हैं। यह बस अयोध्या धाम से शाम 4:30 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी और सुबह 11:05 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस बस से चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए प्रति व्यक्ति 1706 रुपए किराया देना होगा। यह बस 947 किलोमीटर तक का सफर 19 घंटे में तय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker