Haryana Roadways: चेतावनी रोडवेज विभाग ने दोबारा बस नहीं चलाई तो, जीएम उपायुक्त से मिलेंगे

रोडवेज न्यूज :- हरियाणा रोडवेज द्वारा रतिया भुना रूट पर रोडवेज बस को चलाया जाता था, जिससे काफी सारे यात्रियों को फायदा होता था। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि रोडवेज ने शाम के समय फेरा लगाने वाली एक बस को बंद कर दिया है।

Haryana Roadways

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

यह बस बंद होने से ग्रामीण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। यह बस शाम को 3:30 बजे के करीब चलाई जाती थी। अब इस बस का रूट बदलकर रतिया बीराबंदी रूट पर शिफ्ट कर दिया है। शनिवार को इस रूट पर पड़ने वाले गांव मुंशी वाली ,चंदो क़ला, चंदो खुर्द, बुर्ज ,एमपी सोत्र, कुणाल, दइगओह, धोलू गांव के ग्रामीणों ने काफी रोष दिखाया।

See also  New Bus Stand : गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस के पास बनेगा इलेक्ट्रिक बसों का डिपो

हरियाणा रोडवेज ने रतिया भुना रूट पर बंद की बस सेवा यात्रियों को हुई परेशानी

इन रूट वाले गांव के यात्रियों ने रोडवेज को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर एक बार फिर से रोडवेज ने बंद किए फेरे को दोबारा से शुरू नहीं किया तो जीएम, एसडीएम,  से मिलकर बातचीत करेंगे। ग्रामीण लोगों ने कहा कि उनके रूट पर केवल रोडवेज बस का ही आवागमन होता है। ऐसे में अगर रोडवेज बस भी बंद कर दी जाएगी तो लोगों को काफी परेशानी होगी। रोडवेज ने शाम को रतिया से 3:30 बजे भूना के लिए चलने वाली बस को बंद करके दूसरी जगह पर शिफ्ट कर दिया है।

See also  Kaithal News: हरियाणा रोडवेज ने चंडीगढ़ , रोहतक , गुरुग्राम के लिए इस प्लान से बसों को किया दोबारा शुरू

इस बस के बंद होने से सिर्फ ग्रामीण यात्रियों को ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रही है। इसके बाद जो रोडवेज बस आती है उस बस में यात्रियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से लोगों को खिड़कियों में लटक कर सफर करना पड़ता है, जिससे बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों से मांग की है कि एक बार फिर से बस के फेरे को शुरू किया जाए। रोडवेज के अड्डा इंचार्ज मदन लाल ने कहा है कि जल्द ही इस प्रॉब्लम को दूर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker