हरियाणा रोडवेज बस में इतने दिन लगेगा आधा किराया ऐसे उठाएं लाभ

कुरुक्षेत्र :- हर साल की तरह इस साल भी कुरुक्षेत्र में गीता जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह मे जाने वाले यात्रियों के लिए हरियाणा परिवहन विभाग के द्वारा एक बड़ी सौगात देने का ऐलान किया गया है। सरकार का कहना है कि हरियाणा परिवहन विभाग से सफर करने पर यात्रियों को केवल आधा किराया देना होगा‌।

Haryana Roadways

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

इसके तहत बाकायदा यात्रियों को गीता जयंती महोत्सव के कूपन दिए जाएंगे, जिसके आधार पर यात्री आधे किराए पर सफर कर सकते हैं। अगर आप कैथल से कुरुक्षेत्र जाते हैं तो आपको हरियाणा रोडवेज की बस में ₹40 किराया देना होता है लेकिन अब ₹20 के फ्री कूपन यात्रियों को दिए जाएंगे।

See also  Roadways Electric Buses: अब हरियाणा की सड़को पर दौड़ती नज़र आएँगी इलेक्ट्रिक बस, पढ़े पूरी खबर

कैथल से कुरुक्षेत्र जाने वाले लोगों को देना होगा आधा किराया

कुरुक्षेत्र में लगे गीता जयंती समारोह का लुफ्त उठाने के लिए हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों के किराए को आधा कर दिया है। साथ ही कैथल से कुरुक्षेत्र के लिए बसों की संख्या को भी बढ़ाया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कुरुक्षेत्र में आयोजित हुए गीता जयंती समारोह का आनंद ले सके।

आप सबको बता दे की हर साल कुरुक्षेत्र में गीता जयंती समारोह आयोजित किया जाता है। इस साल भी यह समारोह 7 दिसंबर से 24 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। सरोवर कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा इस समारोह में केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

See also  Driver News: हिट एंड रन कानून मामले में सरकार नहीं चाहती नरमी बरतना

कुरुक्षेत्र के आसपास जिले से ज्यादा से ज्यादा लोग गीता जयंती समारोह में पहुंच सके इसके लिए हरियाणा सरकार ने आधा किराया माफ करने का फैसला लिया है। वही आसपास के रूट पर बसों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है। बस की संख्या केवल 24 दिसंबर तक ही बढ़ाई जाएगी और आधा किराया भी 24 दिसंबर तक ही लिया जाएगा इसके बाद यात्रियों को कुरुक्षेत्र जाने के लिए पूरा किराया देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker