हरियाणा रोडवेज की इन बसों में लिया जा रहा आधा किराया ,क्या आपको है पता

हरियाणा रोडवेज :- हर साल की तरह इस साल भी कुरुक्षेत्र में 7 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। यह समारोह ब्रह्म सरोवर कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया है। इस समारोह में केवल हरियाणा से ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों से भी लोग आते हैं।

Haryana Roadways News

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

हर साल हजारों लोग यह समारोह देखने जाते हैं। हरियाणा रोडवेज विभाग ने कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में भाग लेने वाली यात्रियों को एक महत्वपूर्ण उपहार दिया है। सरकार ने हरियाणा रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्रियों का आधा किराया माफ कर दिया है। यात्रियों को गीता जयंती महोत्सव कूपन दिया जाएगा जिसके आधार पर वे आधे मूल्य पर यात्रा कर सकेंगे।

See also  राज्य में जल भराव से बस सेवा प्रभावित, कुरुक्षेत्र डीपो को रोजाना हो रहा इतने लाख रुपय का नुकसान

हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों का आधा किराया किया माफ

कुरुक्षेत्र में लगे गीता जयंती समारोह के लिए हरियाणा रोडवेज ने विशेष बस चलाने का निर्णय लिया है। वही समारोह में भाग लेने वाले लोगों को केवल आधा किराया देना होगा। यह सुविधा केवल 7 दिसंबर से 24 दिसंबर तक ही दी जाएगी।

इसके बाद यात्रियों को पहले की तरह पूरा किराया देना होगा। हरियाणा रोडवेज विभाग ने कुरुक्षेत्र में लगे गीता जयंती समारोह का प्रचार करने के लिए बहुत सारी बसों को संचालित किया है। कैथल से कुरुक्षेत्र के लिए भी ज्यादा बस चलाई गई है ताकि यात्रियों को कुरुक्षेत्र जाने में कोई परेशानी ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker