पानीपत से मेहंदीपुर बालाजी और मथुरा के लिए बस सेवा शुरू , जाने वाली बसों का टाइम टेबल और किराया

पानीपत :- हरियाणा रोडवेज द्वारा यात्रियों के फायदे के लिए बहुत सी बसों को सुचारु किया जाता है। हाल ही में पानीपत से मेहंदीपुर बालाजी के लिए भी नई बस सेवा शुरू की है। बहुत से श्रद्धालु हर महीने मेहंदीपुर बालाजी जाते हैं। अगर आप भी मंदिर जाना चाहते हैं तो आप इस बस सेवा का लुफ्त उठा सकते हैं। आईए जानते हैं पानीपत से मेहंदीपुर जाने वाली बस का समय।

Haryana Roadways
Haryana Roadways

पानीपत से शुरू हुई मेहंदीपुर बालाजी के लिए नई बस सेवा

कुछ समय पहले हरियाणा के पानीपत से खाटू श्याम के लिए बस सेवा शुरू की गई थी। इसके बाद अब हरियाणा सरकार ने पानीपत से मेहंदीपुर बालाजी के लिए भी बस सेवा शुरू की है। इसके साथ ही उत्तराखंड के रामपुर, हरियाणा के यमुनानगर, झज्जर, पटौदी, डबवाली के लिए भी बस सेवा शुरू की जाएगी। इससे पहले इन रूटों पर पानीपत से सीधी बस सेवा यात्रियों को नहीं दी जाती थी।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  Haryana roadways : हरियाणा रोडवेज अब सब श्रद्धालुओं को कराएगा महाकुंभ का सनान सीधी बस किराया मात्र 960 रूपये

अब सीधी बस सेवा प्राप्त करने के बाद यात्रियों को काफी फायदा होगा। हाल ही में पानीपत रोडवेज डिपो में नई 10 बसों को शामिल किया गया है जिससे यात्रियों को बस के लिए घंटा इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आईए जानते हैं पानीपत से मेहंदीपुर बालाजी जाने का समय।

See also  अब मेट्रो से कम नहीं रहेगी हरियाणा रोडवेज की बसें , चार्जिंग , AC , के अल्वा भी मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं

पानीपत – दिल्ली श्रीबालाजी

वाया: दिल्ली, बल्लबगढ़, पलवल, होडल, कोसी, मथुरा, भरतपुर, हलेना, महुआ

पानीपत से सुबह 07:00 बजे

दिल्ली ISBT से सुबह 09:20 बजे

दिल्ली कालेखा से सुबह 10:00 बजे

फरीदाबाद से सुबह 11:00 बजे

बल्लभगढ़ से सुबह 11:30 बजे

पलवल से दोपहर 12:00 बजे

मथुरा से दोपहर 02:10 बजे

भरतपुर से दोपहर 03:15 बजे

मेहंदीपुर धाम आगमन शाम 05:45 बजे तक

पानीपत से वापसी के लिए भी आप इस समय के अनुसार अपना टाइम टेबल बना सकते हैं-

मेहंदीपुर बालाजी धाम से सुबह 7.40 बजे

भरतपुर से सुबह 09:10 बजे

मथुरा से सुबह 10:10 बजे

पलवल से दोपहर 12:20 बजे

See also  Panchkula News: पंचकूला डिपो में 24 नई चमचमाती बसें हुई शामिल, अधिकारियों ने तय किए ये रूट

बल्लभगढ़ से दोपहर 12:50 बजे

फरीदाबाद से दोपहर 01:15 बजे

दिल्ली से दोपहर 02:30 बजे

पानीपत आगमन शाम 05:00 बजे तक

सर्दियों में जाने का है अच्छा समय

मेहंदीपुर में गर्मियों में ज्यादा गर्मी होती है इस वजह से मेहंदीपुर मंदिर जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के बीच है। अगर आप गर्मियों में भी मेहंदीपुर बालाजी जाना चाहते हैं तो जुलाई से सितंबर के बीच जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker