Punjab News: हरियाणा रोडवेज के साथ ही अब पंजाब रोडवेज का भी होगा चक्का जाम , बहुत जरुरी काम होने पर ही घर से निकले, पढ़े पूरी खबर

पंजाब :- हरियाणा रोडवेज विभाग अपनी मांगों को लेकर 16 फरवरी को एक बार फिर से बसों का चक्का जाम करने का प्लान कर रहे हैं। अगर आप 16 फरवरी को पंजाब में बस यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो आप सबको बता दे कि पंजाब में भी बसों का चक्का जाम किया जाएगा। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के ठेका कर्मचारियों ने भी ट्रेड यूनियन के साथ मिलकर बस का चक्का जाम करने का ऐलान किया है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

16 फरवरी को पंजाब में भी होगा बसों का चक्का जाम

पंजाब यूनियन के प्रधान हरकेश विक्की ने बताया कि पहले जत्थे बंदी ने 13 फरवरी से तीन दिनों तक हड़ताल करने का फैसला लिया था। लेकिन शुक्रवार को पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट के अलावा अन्य अधिकारियों के साथ एक पैनल मीटिंग की गई। इस मीटिंग में मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने 13 फरवरी को की जाने वाली हड़ताल को वापस ले लिया। अब यह हड़ताल केवल एक दिन यानी 16 फरवरी को की जाएगी।

See also  Faridabad News: इस डिपो से चंडीगढ़ की सभी बसों का संचालन शुरू हुआ, यहां देखे सभी रूटों की जानकारी

कर्मचारियों के मांग को लेकर की जाएगी जांच

वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि जत्थे बंदी की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, कर्मचारियों की तनख्वाह में वृद्धि करना शामिल है। वहीं सरकार द्वारा चलाया गया हिट एंड रन कानून वापस लेने के लिए भी कर्मचारी मांग कर रहे हैं। सरकार ने कर्मचारियों के इन मांगों पर गौर किया और फैसला लिया है कि डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट के अधीन एमडी पीआरटीसी व अन्य को शामिल कर एक कमेटी बनाई जाएगी और यह कमेटी सभी पहलुओं की जांच करेगी। इसके बाद ही कर्मचारियों के वेतन में इजाफा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker