Sonipat News: जींद रैली में पहुंचे हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी , बहुत से रूटों पर दिखा असर

जींद :- हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर काफी बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। हाल ही में जींद में पुरानी पेंशन बहाल की मांग को लेकर एक महा रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए हैं। रोडवेज डिपो से बड़ी संख्या में कर्मचारी रैली में शामिल होने से कई रूट प्रभावित हुए हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण लोकल रूट पर भी बस के फेर कम हुए हैं , जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

सोनीपत के भी काफी सारे कर्मचारी जींद रैली में हुए शामिल

जींद रैली के लिए रवाना होने से पहले रोडवेज कर्मचारियों ने सोनीपत बस डिपो में विरोध प्रदर्शन किया है। केवल सोनीपत से ही नहीं बल्कि हरियाणा के कोने-कोने से हजारों कर्मचारी जींद रैली में इकट्ठा हुए हैं। सोनीपत बस अड्डे पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध मार्च भी निकला है। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों का कहना है कि सरकार को तुरंत प्रभाव से पुरानी पेंशन प्रणाली को लागू करना होगा, साथ ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, खाली पदों को भरना और अन्य सभी मांगों को मनाना होगा, नहीं तो हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी एक बार फिर से बसों का चक्का जाम करेंगे।

See also  Haryana News: हरियाणा रोडवेज की चलती बस में लगी आग बाल बाल बची 50 सवारिया

सरकार को माननी होगी कर्मचारियों की मांग

सोनीपत डिपो के प्रधान का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक रोडवेज कर्मचारियों का संघर्ष ऐसे ही जारी रहेगा। सरकार की गलत नीतियों की वजह से हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से कर्मचारियों में काफी रोष है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने भी जींद में होने वाली महारैली में हिस्सा लिया है। इन सभी कर्मचारियों ने भी पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो आने वाले चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker