Haryana News: हरियाणा रोडवेज की चलती बस में लगी आग बाल बाल बची 50 सवारिया
Haryana News: हरियाणा के भिवानी डिपो की लोहारू से दिल्ली जा रही बस में अचानक से आग लग गई. बस में 45 50 सवारियां बैठी थी गनीमत रही कि किसी भी सवारी को कोई भी किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा सभी सवारियों को कुशल बाहर निकाल लिया गया.चालक परिचालक ने बताया कि बस सुबह लोहारू से दिल्ली के लिए रवाना हुई गांव खेड़ी बत्तर के समीप बस इंजन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण बस में आग लग गई देखते ही देखते बस धू धूकर जलने लगे और जलकर खाक हो गई.
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया वहीं पर रोडवेज के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली.
