Roadways news: यात्रा करने से पहले देखे हरियाणा रोडवेज ने बंद किये ये रूट , बसों के लिए भटक रहे यात्री

यमुनानगर :- किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा रोडवेज की काफी सारी बसों को बंद किया गया है। इसका असर यमुनानगर रोडवेज की बस पर भी हुआ है। डिपो से पंजाब और जम्मू के रूट पर जाने वाली सभी बस को बंद कर दिया गया है। वही जितने भी बस चंडीगढ़ जाती हैं उन सभी को वाया पंचकूला से जाना पड़ रहा है। ऐसे ही दिल्ली आईएसबीटी के बजाय बस कुंडली बॉर्डर तक आ जा रही है। रूट बंद होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन को लेकर आने वाले दो या तीन दिन भी बस सेवा प्रभावित होने की आशंका है।

See also  Haryana Roadways: खाटू श्याम के लिए आज से चलेगी हरियाणा रोडवेज बस , हरियाणा के इन 7 ज़िलों से होकर गुजरेगी, देखें टाइम टेबल

Haryana Roadways News

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

यमुनानगर की हरियाणा रोडवेज बस भी आंदोलन के कारण हुई बंद

13 फरवरी को हरियाणा और पंजाब के किसान संगठन की तरफ से दिल्ली कूच के आह्वान के बाद दिल्ली बॉर्डर सहित पंजाब हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर शक्ति बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं इस रूट पर जाने वाली सभी हरियाणा रोडवेज की बसों को बंद कर दिया गया है। जिन बसों को डाइवर्ट कर सकते थे उन सभी बसों को डायवर्ट किया गया है।

See also  Roadways News: यात्रियों की बढ़ेंगी समस्या हरियाणा रोडवेज की 3691 बसों में से 1470 बसें रैली में लगाई

 

यमुनानगर डिपो से भी पंजाब के अमृतसर व पटियाला जम्मू से कटरा रूट पर जाने वाली सभी बस को रविवार से बंद कर दिया गया है। ज्यादातर यात्री ट्रेन से अपना सफर कर रहे हैं। लेकिन ऐसे में भी यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। क्योंकि सुबह व रात में ही स्टेशन से पंजाब में जम्मू की ट्रेन जाती है और रात के समय काफी सारे लोगों को यात्रा करने में परेशानी हो रही है। किसान आंदोलन के चलते आने वाले दो-तीन दिन भी हरियाणा रोडवेज की बसों को बंद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker