Roadways News : हरियाणा से AC वाली Roadways Bus जाएंगी अयोध्या राम मंदिर
चंडीगढ़ :- जल्दी ही अयोध्या में राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इस दिन पूरे देश में उत्सव मनाया जाएगा। लाखों संख्या में लोग अयोध्या जाएंगे। हरियाणा के लोगों के लिए भी हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा एक खुशखबरी दी गई है।

अगर आप भी हरियाणा के रहने वाले हैं और अयोध्या जाना चाहते हैं तो आप सबको बता दे कि राज्य सरकार फ्री वोल्वो बसों की व्यवस्था कर रही है। यह बस हजारों लोगों को अयोध्या तक ले जाने का काम करेंगी। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि राज्य सरकार फरवरी में कई जिलों से लोगों को वोल्वो बसों से अयोध्या के राम मंदिर तक ले जाने की योजना बना रही है। हरियाणा के हर जिले से बस की मांग की जा रही है। इसलिए हर जिले से बस की व्यवस्था की जाएगी ।
हरियाणा के हर जिले में अयोध्या के लिए चलाई जाएगी वोल्वो बस
परिवहन मंत्री का कहना है कि जब पूरी दुनिया से लोग हवाई यात्रा करके, रेलवे से बस से और अपनी गाड़ियों से अयोध्या जा रहे हैं तो फिर हरियाणा की रोडवेज बस भी वहां जरूर जाएगी। इतना ही नहीं वरिष्ठ नागरिकों को फरवरी से अयोध्या के लिए मुफ्त सफर का लाभ दिया जाएगा,
यानी 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग फरवरी में फ्री में अयोध्या जा पाएंगे। हरियाणा में कुल 22 जिले हैं और हर जिले से 200 या 300 लोगों को अयोध्या ले जाने की योजना बनाई जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृहमंत्री अनिल विजय 22 जनवरी को राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या जाएंगे।
60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मुफ्त सफर करने का मिलेगा मौका
अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में लाखों में लोग इकट्ठा होंगे। इसीलिए हरियाणा से बड़े पैमाने पर लोगों को इकट्ठा करने की कोई योजना नहीं बनाई गई है। हरियाणा रोडवेज विभाग ने 22 जनवरी के बाद अयोध्या के लिए बस सेवा चलाने का ऐलान किया है। 22 जनवरी को पूरे देश में दिवाली की तरह उत्सव मनाया जाएगा। इतना ही नहीं मंदिरों में रामायण पाठ आयोजित किए जाएंगे। धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। कुछ मंदिर में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक रामायण पाठ होंगे।