Roadways Conductor 2024: हरियाणा के 15 जिलों में कंडक्टर 280 पदों पर निकली है भर्ती, आज ही आवदेन करे
चंडीगढ़ :- हर साल हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। हाल ही में खबर आई है कि हरियाणा रोडवेज विभाग ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत 280 कंडक्टर पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
अगर आप भी कंडक्टर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन 3 जनवरी से शुरू किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 14 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा रोडवेज विभाग ने 280 कंडक्टर पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी
आप सबको बता दे की हरियाणा कौशल रोजगार निगम कंडक्टर भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 14 जनवरी से पहले पहले ऑनलाइन वेबसाइट पर फॉर्म भर सकते हैं। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 236 रुपए निर्धारित किया गया है। वही एससी , एसटी और महिला के लिए भी 236 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित हुआ है।
सभी को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड़ से करना है। इन पदों के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के आधार पर की जाएगी। कुछ वर्ग के लोगों को सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
HKRN कंडक्टर रिक्ति 2024 विवरण
- पद का नाम योग्यता कुल पद
- कंडक्टर 10वीं + कंडक्टर लाइसेंस 280
एचकेआरएन जिलावार कंडक्टर रिक्ति 2024 विवरण
- जिले का नाम पद की संख्या
- चरखी दादरी 21
- फतेहाबाद 25
- जीन्द 30
- झज्जर 47
- कुरूक्षेत्र 04
- करनाल 17
- नारनौल 04
- नूंह 04
- पंचकुला 09
- पानीपत 07
- रेवाडी25
- सोनीपत 04
- सिरसा 05
- यमुनानगर 40
- हिसार 38
कैसे कर सकते हैं आवेदन
अगर आप भी कंडक्टर पद पर ऑनलाइन भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। आईए जानते हैं कैसे कर सकते हैं आवेदन।
- सबसे पहले उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए हरियाणा रोडवेज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://Hkrnl.Itiharyana.Gov.In/ पर जाना होगा।
- यहां पर आपके सामने आवेदन फार्म खुलेगा जिसे आपको ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना होगा।
- अब आपको सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा और आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। भविष्य के लिए आपको अपने आवेदन फार्म के प्रिंट आउट को निकाल कर रखना होगा।

