Punjab News: पंजाब की सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज़, रोडवेज कर्मचारियों ने वापिस ली हड़ताल

पंजाब, Punjab News :- पंजाब रोडवेज के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। काफी समय से कर्मचारी अपने मांग को लेकर परेशान थे। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि कर्मचारियों की मांगे मान ली गई हैं। ऐसे में अब पंजाब के कर्मचारियों को तीन दिवसीय हड़ताल करने की जरूरत नहीं है। आईए जानते हैं पूरी खबर।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की मांग हुई पूरी

पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन पंजाब के नेताओं और पंजाब सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधियों से बैठक की गई थी। यह बैठक चंडीगढ़ में हुई थी, इस दौरान पंजाब सरकार द्वारा यूनियन की सभी मांगे मान ली गई है। ऐसे में अब यूनियन ने तीन दिवसीय हड़ताल करने का फैसला रद्द कर दिया है। साथ ही कुछ समय पहले रोडवेज कर्मचारियों ने बस में केवल 52 यात्रियों को बैठने का फैसला लिया था लेकिन अब यह फैसला भी यूनियन ने वापस ले लिया है। हाल ही में सरकार ने कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारी सिस्टम को रद्द करने और बाकी सभी जरूरी मांगों को लेकर निर्णय सुनाया है। सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगे मान ली है। अब सभी कर्मचारी काफी खुश हैं।

See also  Expressway Speed : भारत सरकार ने इस एक्सप्रेस पर स्पीड लिमिट में बहुत बड़ा बदलाव किया है भूल कर भी मत चलाना इस से तेज गाडी

रोडवेज कर्मचारी अब 13, 14, 15 फरवरी को नहीं करेंगे हड़ताल

प्रधान रेशम गिल के नेतृत्व में लिए गए फैसले के दौरान यूनियन ने 13, 14, 15 फरवरी को होने वाली हड़ताल को वापस ले लिया है। अब पंजाब में होने वाली रैली में बसों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही मांगों के मुद्दे पर 52 यात्रियों के फैसले पर कर्मचारी नरम हो गए हैं। पीआरटीसी के प्रदेश अध्यक्ष रणजोध सिंह ने भी पुष्टि की है कि सरकार के साथ बैठक के बाद अब कर्मचारी हड़ताल नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker