Kurukshetra News: अब अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का प्रचार करेंगी हरियाणा रोडवेज बसें, बस स्टैंड से लेकर चार दीवारी भी होगी चकाचक

कुरूक्षेत्र :- हर साल कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस साल भी यह आयोजन कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। इस बार कुरुक्षेत्र में लगने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का प्रचार हरियाणा रोडवेज बस द्वारा किया जाएगा। इसके लिए 9 वोल्वो बसों को गीता जयंती के रंग में रंग गया है और 2000 सामान्य बस भी अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का प्रचार करने में लगी है।

केवल हरियाणा रोडवेज विभाग ही नहीं बल्कि रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डे और सार्वजनिक स्थानों पर डिजिटल पेंटिंग के माध्यम से गीता जयंती महोत्सव का प्रचार किया जा रहा है। आसपास की 48 कोस की सभी तीर्थ की दीवारों को पेंटिंग से सजाया जा रहा है तो वहीं कुछ दीवारों पर महोत्सव के होर्डिंग लगाए जा रहे हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  Haryana Roadways : Rewari to Chandigarh Via 152 D Bus Time Table
Haryana Roadways bus
Haryana Roadways bus

हरियाणा रोडवेज की बसें करेंगी अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का प्रचार

कुरुक्षेत्र में लगने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का प्रचार करने के लिए अलग-अलग कार्य किये जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली के बीच पड़ने वाले सभी फुट ब्रिज पर भी होर्डिंग लगाई जा रही है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सभी शहरों के मुख्य चौराहा और सरकारी भवनों पर भी अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इस बार यह जयंती महोत्सव 7 दिसंबर से शुरू किया जाएगा।

See also  Ballabgarh News : हरियाणा रोडवेज ने बल्लभगढ़ ने इन नए रूटों पर किया बसों का संचालन जाने टाइम टेबल और किराया

हर साल की तरह इस साल भी इस महोत्सव में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे वहीं सरस मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की तरफ से स्वयं तैयार किए गए उत्पाद भी खूब तारीफ लूट रहे हैं। कुरुक्षेत्र में लगने वाले इस महा महोत्सव को लेकर पूरे प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। महोत्सव की प्रचार की जिम्मेदारी सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग को दी गई है। इस बार प्रचार की सबसे अहम भूमिका रोडवेज की 9 बसें निभाने वाली है। 2000 सामान्य बस की दोनों तरफ गीता महोत्सव के पोस्टर भी प्रचार के लिए लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker