Hisar News :हरियाणा रोडवेज इस डिपो में यात्रियों ने इस समय चंडीगढ़ रूट के लिए बस की मांग कीलिए

हिसार :- हर रोज काफी सारी यात्री हिसार से चंडीगढ़ का सफर तय करते हैं। इन यात्रियों के लिए हरियाणा रोडवेज ने हिसार से चंडीगढ़ के लिए 20 बसों को संचालित किया है। लेकिन यह सब बस रात 11:00 बजे से लेकर अगले दिन शाम 6:20 तक चलाई जाती हैं

Haryana Roadways News

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

यानी शाम 6:20 से लेकर रात 11:00 बजे तक चंडीगढ़ के लिए कोई बस नहीं है। जबकि इस दौरान भी काफी सारे यात्री चंडीगढ़ जाते हैं। शाम 5:20 पर हिसार डिपो की तो शाम 6:20 बजे पंचकूला डिपो की बस चंडीगढ़ जाती है। बहुत से यात्री हैं जो शाम 7, 8 और 9 बजे हिसार से चंडीगढ़ जाने के लिए बस की मांग कर रहे हैं।

See also  Sonipat News: चालक परिचालक के लिए विभाग ने जारी किए ये आदेश

शाम को हिसार से चंडीगढ़ नहीं जाती है एक भी बस

अगर हम हरियाणा के हिसार और हांसी बस डिपो की बात करें तो यहां पर कुल 255 बस हैं, जिनमें से 20 बस चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। लेकिन एक भी बस शाम 6:20 से लेकर 11:00 तक चंडीगढ़ नहीं जाती है। ऐसे में शाम को चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

केवल चंडीगढ़ के लिए ही नहीं बल्कि दिल्ली से हिसार के लिए भी शाम को यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। दिल्ली डिपो के इंस्पेक्टर जगबीर का कहना है कि शाम से लेकर रात 12:00 बजे तक दिल्ली से हिसार के लिए हर आधे घंटे में बस सेवा दी गई है।

See also  DTC News: सरकार ने शुरू किया नया सिस्टम , व्हाट्सएप से भी कर सकेंगे डीटीसी बस में टिकट बुक देखे कसे

यात्रियों को होती है काफी परेशानी

बहुत से लोगों का कहना है कि शाम 6:20 बजे के बाद भी चंडीगढ़ बस सेवा शुरू करनी चाहिए। कुछ महीने पहले हिसार डिपो में BS6 मॉडल की कुछ बसें शामिल की गई थी उसके बावजूद भी चंडीगढ़ रूट पर बस की सुविधा शाम के दौरान कम है।

हिसार से गुरुग्राम जाने वाले लोगों के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है, जिससे काफी सारी यात्रियों को फायदा हुआ है। हरियाणा रोडवेज विभाग के अधिकारी का कहना है कि मार्च तक 50 ई बसें डिपो में आ जाएगी जिन्हें ऑटो की तर्ज पर चलाया जाएगा। उसके बाद लोकल रूट पर चलने वाली बसों को लंबे रूट पर संचालित किया जाएगा जिससे बसो की कमी दूर हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker