हरियाणा रोडवेज : सरकार का नया फरमान अब ड्राइवर प्रेशर हॉर्न का प्रयोग नहीं कर सकेंगे, होगी ये कार्यवाही

फरीदाबाद: हरियाणा रोडवेज में प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल को लेकर सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों के महाप्रबंधकों को लिखित आदेश जारी कर ड्राइवरों द्वारा प्रेशर हॉर्न और मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं. इस आदेश के बाद राज्य के सभी जिला स्तर पर आदेश के अनुपालन को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. जिससे ध्वनि प्रदूषण कम हुआ है, अब वाहन चालक वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं कर सकेंगे, जिससे संभावित दुर्घटनाओं में कमी आएगी. लोगों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया.

हरियाणा रोडवेज के जिला फरीदाबाद के महाप्रबंधक लेखराज ने बताया कि हाल ही में सरकार ने लिखित आदेश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल पर तुरंत रोक लगाई जाए और कोई भी चालक गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करे. रोडवेज महाप्रबंधक के मुताबिक उनकी बसों में प्रेशर हॉर्न पहले से ही बंद है, फिर भी इस आदेश के बाद हम जांच कर रहे हैं. अगर किसी वाहन में प्रेशर हॉर्न लगा होगा तो उसे हटवाया जायेगा और सख्त निर्देश दिये जायेंगे.

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  Haryana Roadways: अब हरियाणा रोड़वेज की इस योजना से बेटियो को फ्री सुविधा, सभी बसों में लगेंगे GPS System

उन्होंने बताया कि कल ही उन्हें ये आदेश मिले हैं जिसके संबंध में हमने आगे के आदेश जारी कर दिए हैं. फिर भी अगर कोई प्रेशर हार्न का प्रयोग करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस आदेश के बारे में जब एक बस ड्राइवर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि पब्लिक रूट की बसों में प्रेशर हॉर्न जरूरी है, फिर भी आदेश मिलेगा तो उसका पालन किया जाएगा.

See also  Hisar to Haridwar Bus Time Table

बसों में प्रेशर हार्न और मोबाइल के प्रयोग पर रोक लगाने से संभावित दुर्घटनाओं में कमी आएगी. प्रेशर हार्न की आवाज से बच्चे व बुजुर्ग डर जाते थे. खासकर हृदय रोगियों को इससे नुकसान हुआ.

Sunny Singh

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम Sunny Singh है. मैं इस वेबसाइट की एडमिन टीम से हूँ. और बतौर कंटेंट राइटर भी कार्य करता हूँ. मैंने इससे पहले खबरी एक्सप्रेस में अपनी सेवाएं बतौर कंटेंट राइटर दी है. मेरा मुख्य उद्देशय आप सभी को हरियाणा रोडवेज बसों से जुडी जानकारी प्रदान करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker