Gurugram News: आज से अयोध्या के लिए इस डिपो से मिलेगी सीधी हरियाणा रोडवेज बस , देखे टाइम और किराया

गुरुग्राम :- हाल ही में अयोध्या में बने श्री राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया था। उसके बाद यह मंदिर आम जनता के लिए भी खोल दिया गया है। सभी लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए उत्सुक है। अगर आप भी हरियाणा के गुरुग्राम क्षेत्र में रहते हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आप सबको बता दे की हरियाणा बस डिपो ने 1 फरवरी से गुरुग्राम से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। यह बस सुबह 4:00 बजे गुरुग्राम बस अड्डे से अयोध्या के लिए रवाना होगी। इस बस में प्रति व्यक्ति को 990 रुपए किराया देना होगा।

See also  Rewari Bus Stand News: धारूहेड़ा जल्द होगा नया बस स्टैंड निर्माण, यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

गुरुग्राम से अयोध्या के लिए चलाई जाएगी सीधी बस

गुरुग्राम डिपो के महा प्रबंधक प्रदीप कुमार अहलावत ने बताया है कि यात्रियों की मांग को देखते हुए हरियाणा रोडवेज विभाग ने अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की है। यह बस 1 फरवरी से संचालित की जाएगी। जो भी यात्री गुरुग्राम से अयोध्या जाना चाहता है वह सुबह 4:00 बजे इस बस से सफर कर सकता है। अगले दिन यह बस सुबह 5:00 बजे अयोध्या से गुरुग्राम के लिए चलेगी। केवल गुरुग्राम ही नहीं बल्कि फरीदाबाद व सोनीपत से भी अयोध्या के लिए रोडवेज बस संचालन करने की घोषणा की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही बाकी जिले से भी अयोध्या के लिए बस का संचालन किया जाएगा।

See also  Haryana Roadways Time Table: हरियाणा रोडवेज बसों का टाइम टेबल जारी, देखें राजस्थान, दिल्ली, यूपी, चंडीगढ़ जाने वाली बसों का टाइम टेबल

यात्रियों को देना होगा 990 रुपए किराया

बस डिपो के मुख्य निरीक्षक राजवीर सिंह का कहना है कि गुरुग्राम बस अड्डे से हर रोज सुबह 4:00 बजे अयोध्या के लिए रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा। यह रोडवेज बस गुरुग्राम से चलेगी और यह सोहना, पलवल,  कोसी, मथुरा, आगरा व लखनऊ होते हुए अयोध्या जाएगी। इस बस में प्रति व्यक्ति 990 रुपए किराया देना होगा। इसी रूट से यह बस अयोध्या के राम मंदिर से वापस गुरुग्राम पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker