Faridabad Roadways : फरीदाबाद डिपो में पहुंची नई AC बसें, अगले महीने इन रूटों पर भरेगी फ्राटा

फरीदाबाद :- हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा हर साल लोगों की सुविधा के लिए बेड में नई बसों को शामिल किया जाता है। नई बस आने से यात्रियों को बस के लिए काफी देर इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर हम पिछले साल की बात करें तो पिछले साल भी हजारों बस बड़े में शामिल की गई थी।

Haryana Roadways Ac Bus

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

यह सब बस bs6 मॉडल पर आधारित थी। साथ ही कुछ बेड में ऐसी बसों को भी शामिल किया गया था। कुछ जिले के बेड़े में साधारण बस भी शामिल की गई थी। अगर हम फरीदाबाद की बात करें तो फरीदाबाद बस स्टैंड पर हरियाणा रोडवेज विभाग की तरफ से चार नई एसी बस शामिल की गई थी।

See also  Rewari News: हरियाणा रोडवेज के इस डिपो में अभी भी चल रही बसों की कमी , अगले साल ही रोडवेज बसों के आने की उम्मीद

फरीदाबाद बेड़े में शामिल हुई चार नई एसी बस

गर्मियों के दिनों में यात्रियों को लंबे रूट पर साधारण बस में सफर करने पर काफी परेशानी होती थी। इसलिए फरीदाबाद में शामिल हुई चार नई एसी बसों को लंबे रूट पर चलाया गया था। फरीदाबाद से चंडीगढ़ और जयपुर रूट पर बसों को संचालित किया गया था।

चार नई एसी बस में से तीन बस को चंडीगढ़ रूट पर और एक बस को जयपुर रूट पर चलाया गया था। हरियाणा रोडवेज विभाग का कहना है कि फरीदाबाद डिपो में जल्द ही आठ नई एसी बसों को शामिल किया जाएगा। इन नई एसी बसों को भी लंबे रूट पर दौड़ाया जाएगा

See also  Haryana News: CET Exam में डेरा सच्चा सौदा ने बस स्टैंड पर लगाया हेल्प डेस्क, लोग कर रहे तारीफ

चंडीगढ़ और जयपुर रूट पर चलाई गई नई एसी बस

अगर आप भी फरीदाबाद से चंडीगढ़ और जयपुर का सफर तय करना चाहते हैं तो आपको इन रूट के टाइम टेबल की जानकारी होना जरूरी है। आप सबको बता दे की फरीदाबाद से चंडीगढ़ के लिए तीन एसी बस चलाई जाती हैं। पहली बस सुबह 6:00 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है ।

उसके बाद दूसरी बस 9:00 बजे और तीसरी बस 10:30 बजे फरीदाबाद से चंडीगढ़ के लिए चलाई जाती है। वहीं एक बस जयपुर के लिए चलाई जाती है। यह बस सुबह 6:00 बजे जयपुर के लिए रवाना होती है। अगर आप फरीदाबाद से चंडीगढ़ के लिए साधारण बस में जाते हैं तो आपको 345 किराया देना होता है।

See also  Haryana New Bus Stand : अब हरियाणा के बस स्टैंड एयरपोर्ट की तर्ज पर होंगे लग्जरी , ये होंगे बड़े बदलाव

अगर आप ऐसी बस से यह सफर करते हैं तो आपको 472 रुपए किराए के तौर पर देने होते हैं। ऐसे ही अगर आप फरीदाबाद से जयपुर तक का सफर साधारण बस से तय करते हैं तो आपको ₹340 किराया देना होता है, वही ऐसी बस में आपको ₹470 किराए के रूप में देने होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker