हरियाणा रोडवेज में दिव्यांगों को मुस्किलो का सामना कर पड़ रहा , बस अड्डे पर मिलनी चाहिए ये चीजे

हरियाणा रोडवेज :- हिसार के बस स्टैंड पर हर रोज बस से हजारों लोग सफर करते हैं। इनमें से कुछ लोग दिव्यांग भी होते हैं। हरियाणा के हिसार जिले के बस अड्डे पर दिव्यांग यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं दी गई है। पिछले करीब ढाई साल से दिव्यांगों के लिए यहां कोई व्हीलचेयर भी नहीं है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है।

Jind to Amritsar

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

बहुत बार तो यात्रियों ने व्हीलचेयर को लेकर केंद्र से पूछताछ भी की है। लेकिन हमेशा उनका हमें नहीं पता का जवाब मिला है। इतना ही नहीं बस स्टैंड पर दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप की सुविधा भी नहीं है। हरियाणा के हर जिले के बस स्टैंड पर एक पूछताछ केंद्र बना हुआ है जहां पर व्हीलचेयर के बारे में साफ-साफ लिखा है कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हीलचेयर का प्रबंध है।

See also  New Bus Stand: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी इन जिलों में पास हुए नए बस स्टैंड , इन सुविधाओं से होंगे लैस

हरियाणा रोडवेज हिसार बस स्टैंड पर दिव्यांग यात्रियों को होती है काफी परेशानी

बस स्टैंड पर कार्यरत व्यक्तियों से पूछताछ पर पता लगा है कि हिसार बस स्टैंड पर काफी समय पहले एक व्हीलचेयर थी। परंतु उसके पहिए टूट गए थे। टूटी हुई व्हीलचेयर काफी समय तक सीढ़ियों के नीचे पड़ी रही। रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने रेड क्रॉस को नई व्हीलचेयर लेने के लिए पत्र भी लिखा था लेकिन रेड क्रॉस की तरफ से व्हीलचेयर के लिए मना कर दिया गया। उसके बाद अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

हरियाणा रोडवेज हिसार नहीं है रैंप की सुविधा

व्हीलचेयर ही नहीं बल्कि बस स्टैंड पर रैंप न होने की वजह से भी दिव्यांग यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस बारे में काफी बार यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों से बातचीत की है लेकिन कभी अधिकारीयों ने दिव्यांग यात्रियों की बात पर गौर नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker