Delhi News: दिल्ली की सड़कों पर जल्द 1540 ई-बसें बेड़े में होंगी सामिल, यहां जाने कब तक होंगी ऑन रुट

नई दिल्ली :- दिल्ली की जनसंख्या इतनी ज्यादा है कि हर रोज लाखों लोग बस से सफर करते हैं। लोगों को कोई परेशानी ना हो इसलिए दिल्ली परिवहन निगम के बेड़े में जल्द 1540 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा। 2 से 3 महीने के अंदर अंदर यह सभी बस बड़े में शामिल हो जाएंगी।

 

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

इसके बाद इन्हें अलग-अलग डिपो पर भेजा जाएगा। नई बस शामिल होने के बाद दिल्ली परिवहन निगम बेड़े में इलेक्ट्रिक बस की संख्या 2800 से भी ज्यादा हो जाएगी। फिलहाल यहां कुल 1300 इलेक्ट्रिक बस है ।इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को काफी फायदा हुआ है। इतना ही नहीं दिल्ली के प्रदूषण में भी कमी हुई है।

See also  Raksha Bandhan 2023: खट्टर सरकार का महिलाओं को पहले से बड़ा तोफा ,अब रक्षांधन पर इतने दिन पहले कर सकेंगी फ्री यात्रा नोटिस जारी

दिल्ली बेड़े में जल्द शामिल होंगी 2800 से भी ज्यादा इलेक्ट्रिक बस

दिल्ली परिवहन निगम के मुख्य महाप्रबंधक का कहना है कि दो से ढाई महीने के अंदर 12 मीटर लंबाई वाली 500 बड़ी बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी। 9 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति भी जल्द होगी। आने वाले 3 महीने में 1040 बस को बड़े में शामिल करने की उम्मीद है। छोटी बसों को भी बेड़े में शामिल किया जाएगा। छोटी बस में एक साथ 20 यात्री सफर कर सकते हैं।

यात्रियों को होगा काफी फायदा

बड़े में नई बस शामिल होने के बाद उन्हें अलग-अलग डिपो पर भेजा जाएगा और उनके लिए रूट तैयार किए जाएंगे। बसों को शामिल करने के लिए कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने से उन्हें चार्ज करने के लिए डिपो में संसाधन भी बढ़ाए जाएंगे।

Electric Buses

See also  हरियाणा के इस जिले में अब दौड़ेंगी इको - फ्रैंडली सिटी बसें , शहर वालो को किराये में मिलेगी छूट

जहां पर चार्जिंग स्टेशन पहले से बने हुए हैं वहां पर चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाई जाएगी। धीरे-धीरे दिल्ली की सड़कों से सीएनजी बसों को हटा दिया जाएगा और इसकी जगह पर इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाएगा। उम्मीद है कि 2025 के अंत तक दिल्ली की सड़कों पर केवल इलेक्ट्रिक बस दौड़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker