Haryana Roadways News: भिवानी से नारनौल जा रही रोडवेज बस के ब्रेक फेल, सामने से आ रहे कैंटर से टकराई

Haryana Roadways News:- भिवानी से नारनौल जा रही रोडवेज बस की बस गांव हालुवास के समीप अचानक ब्रेक फेल होने की वजह से सामने से आ रहे एक कैंटर से जा टकराई. गनीमत यह रही कि इस सड़क हादसे में बस में सवार करीब 30 सवारियों को मामूली चोट आई. जिन्हें बीच सड़क में सफर हादसे से काफी परेशानी हुई और उन्हें दूसरी बस से आगे के सफर के लिए रवाना कर दिया गया. हादसे की सूचना पुलिस को दी. तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालातों का जायजा लिया.

Haryana Roadways Time Table

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

मिली जानकारी के अनुसार

रोडवेज बस के चालक अनुप ने बताया कि नारनौल डिपो की बस करीब सुबह 9:30 बजे भिवानी बस स्टैंड से सवारियां लेकर चरखी दादरी,महेंद्रगढ़ और नारनौल के लिए रवाना हुई थी हल्की बारिश हो रही थी जब वे गांव हालुवास पहुंचे तो चालक अचानक ही बस का ब्रेक लगने लगा बस का ब्रेक काफी कमजोर था और बारिश की वजह से सड़क पर फिसलन बनी हुई थी.

See also  Kurukshetra News: अब अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का प्रचार करेंगी हरियाणा रोडवेज बसें, बस स्टैंड से लेकर चार दीवारी भी होगी चकाचक

इस वजह से सामने से आ रहे कैंटर से रोडवेज बस की साइड से टक्कर हो गई टक्कर के समय बस काफी धीमी थी इसलिए बस में सवार यात्री सभी सुरक्षित बच गए उन्हें सिर्फ मामूली ही चोट आई हादसे के बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए यात्रियों को ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार दिलाया और दूसरी बस से आगे के लिए सफर के लिए भेजा. दो वाहनों की टक्कर की वजह से भिवानी, चरखी दादरी के मार्ग पर गांव हालुवास के समीप वाहनों का भी लंबा जाम लगा. बाद में यात्रियों और ग्रामीणों ने ही धक्का लगाकर कैंटर में फसी बस को धकेला.

See also  पानीपत रोडवेज डिपो के 100 से ज्यादा कर्मचारी 20 महीने में सस्पेंड हुए हैं

हादसे के दौरान रोडवेज बस का गेयर बॉक्स भी टूट गया रोडवेज चालक ने बताया कि इस हादसे में कोई भी यात्री गंभीर घायल नहीं हुआ है बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ गेयर बॉक्स भी टूट गया है. हादसे की जानकारी रोडवेज अधिकारियों को भी दी गई.

Author Sunil Rajput

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम सुनील कुमार है. मैं इस वेबसाइट की एडमिन टीम से हूँ. और बतौर कंटेंट राइटर भी कार्य करता हूँ. मैंने इससे पहले खबरी एक्सप्रेस और पंजाब केसरी में अपनी सेवाएं बतौर कंटेंट राइटर दी है. मेरा मुख्य उद्देशय आप सभी को हरियाणा रोडवेज बसों से जुडी जानकारी प्रदान करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker