Yamuna Nagar News: हरियाणा रोड़वेज ने यमुनानगर से चरखी दादरी तक सीधी बस सर्विस शुरू की, सबसे पहले यहां देखे टाइम टेबल और रूट

यमुनानगर :- यमुनानगर से चरखी दादरी जाने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा रोडवेज विभाग ने इस रूट पर नई बस सेवा को शुरू करने का ऐलान किया है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

यह बस फिलहाल अस्थाई तौर पर शुरू की जाएगी। लेकिन बाद में यात्रियों की संख्या के अनुसार बस की टाइमिंग और रूट को स्थाई कर दिया जाएगा। अभी यह बस सुबह 10:30 बजे यमुनानगर से रवाना होगी।

See also  Panchkula News: पंचकूला डिपो में 24 नई चमचमाती बसें हुई शामिल, अधिकारियों ने तय किए ये रूट

यमुनानगर से चरखी दादरी के लिए बस सेवा शुरू

यमुनानगर डिपो से फिलहाल चरखी दादरी के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है ,जिस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। पिछले काफी समय से यात्री इस रूट पर बस सेवा की मांग कर रहे हैं। यात्रियों की मांग को देखते हुए रोडवेज विभाग ने इस रूट पर अस्थाई तौर पर बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया है।

 

इस रूट पर बस सेवा शुरू होने से पहले परमिट मांगी गई थी। परमिट मिलने के बाद सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया है ।यह बस सुबह 10:30 बजे चरखी दादरी के लिए रवाना होगी। यह बस रादौर, लाडवा, करनाल, पानीपत, रोहतक होते हुए चरखी दादरी तक का सफर तय करेगी। यह बस सेवा शुरू होने से हजारों यात्रियों को फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker