Roadways News : हरियाणा रोडवेज पानीपत में भरी बस में हुई लाखो की चोरी , जाने क्या था पूरा मामला
पानीपत :- हरियाणा रोडवेज बस से आए दिन हजारों यात्री सफर करते हैं। लेकिन बहुत बार बस से चोरी के मामले भी सामने आते हैं। हाल ही में पानीपत में हरियाणा रोडवेज की बस में सवार हैंडलूम व्यापारी के बाग से लाखों रुपए की चोरी हो गई है। कहा जा रहा है कि यह चोरी बस में सवार चार युवाओं ने की है। इन युवाओं ने व्यापारी और उसके परिवार के लोगों को बातों में उलझा लिया और मौका मिलने के बाद बैक से 4 लाख का कैश और सोने के आभूषण चुरा लिए, जिसका पता व्यापारी को दिल्ली पहुंचने के बाद लगा।
हरियाणा रोडवेज पानीपत बस में एक व्यापारी के बैग से लाखों की हुई चोरी
हरियाणा रोडवेज बस में एक व्यक्ति के लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। यह व्यापारी दिल्ली किसी शादी समारोह में गया था। दिल्ली पहुंचने के बाद जब उसने अपना बैग देखा तो उसके बैग से चार लाख का कैश और सोने के आभूषण गायब थे। व्यापारी ने दिल्ली शादी समारोह से वापस लौटते समय मामले की शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को की। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चांदनी बाग थाना पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत
पुलिस को शिकायत दर्ज कराते समय संजय ने बताया कि वह गंगा पुरी रोड का रहने वाला है। 9 दिसंबर को वह अपनी पत्नी साक्षी और बेटे हार्दिक के साथ होटल गोल्ड के सामने से दिन में 10:15 बजे हरियाणा रोडवेज की बस में बैठकर शादी के लिए दिल्ली जा रहा था। संजय और उसके परिवार ने शिवाय बस स्टैंड से दिल्ली के लिए दूसरी बस ली। दोपहर करीब 1:00 बजे के आसपास वह दिल्ली के तिलक नगर में अपनी साली के घर चला गया। घर पहुंचने के बाद संजय ने अपना बैग चेक किया। जब उसने बैग देखा तो उसे पता लगा कि उसके बैग से ₹400000 कैश, एक सोने की चेन, चार चूड़ियां व एक टोपस चोरी हो गए हैं। 10 सितंबर को संजय शादी समारोह से वापस लौटे और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की।

