Roadways Bus Time : सालासर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस डिपो ने शुरू की नई बस सेवा, यहां देखे रूट, किराया और टाइम

पानीपत :- हरियाणा रोडवेज विभाग यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए नए रूट पर बसों का संचालन कर रही है। हाल ही में खबर आई है कि पानीपत और रोहतक से सालासर के लिए भी नई बस सेवा शुरू की गई है। इस बस का नाम सालासर दरबार एक्सप्रेस रखा गया है।

karnal bus

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

इस बस सेवा के शुरू होने से हजारों श्रद्धालुओं को फायदा होगा। बहुत से लोग हैं जो हर महीने सालासर दर्शन के लिए जाते हैं। पहले इन लोगों को सालासर जाने में काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब रोडवेज विभाग द्वारा चलाई गई बस से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

See also  Haryana Roadways: Once again the roadways employees are going to agitate, many demands have been going on for a long time.

पानीपत से सालासर जाने वालों के लिए आई खुशखबरी

हरियाणा रोडवेज द्वारा शुरू की गई सालासर दरबार एक्सप्रेस पानीपत से सुबह 7:40 बजे रवाना होगी। यह बस रोहतक, गोहाना, कलानौर, भिवानी ,लोहारू, पिलानी, झुंझुनू और लक्ष्मणगढ़ होते हुए सालासर तक का सफर तय करेगी।

इस नहीं बस के संचालन से काफी सारे गांव के लोगों को भी फायदा होगा। इस बस में यात्रियों को हर तरह की सुविधा दी जाएगी। आईए जानते हैं क्या है पानीपत से सालासर जाने की टाइमिंग।

  • पानीपत से – सुबह 7:40 बजे
  • रोहतक से – सुबह 9:15 बजे
  • भिवानी से – दोपहर 10:30 बजे
  • लोहारू से – दोपहर 12:30 बजे
  • पिलानी से – दोपहर 1:15 बजे
  • झुंझुनूं से – दोपहर 2:20 बजे
See also  Narnol News: महेंद्रगढ़ रेवाड़ी के इन ग्रामीण रूटों पर शुरू हुई नई बस सर्विस , एक साल से चल रही थी मांग

सालासर से पानीपत के लिए वापसी का टाइम

सालासर धाम से यह बस अगले दिन सुबह वापस पानीपत के लिए रवाना होगी। वापसी के लिए बस का टाइम और शेड्यूल इस प्रकार रहेगा।

  • सालासर से – सुबह 7:50 बजे
  • झुंझुनूं से – सुबह 9:40 बजे
  • पिलानी से – सुबह 11:10 बजे
  • लोहारू से – दोपहर 11:35 बजे
  • भिवानी से – दोपहर 1:10 बजे
  • रोहतक से – दोपहर 2:40 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker