Jind News: हरियाणा रोडवेज का फिर होगा चक्का जाम , संयुक्त कर्मचारी संघ ने किया एलान ,जाने क्या है प्लान और तारीख

चंडीगढ़ :- हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी अपनी मांग को लेकर काफी बार धरना प्रदर्शन और बसों का चक्का जाम कर चुके हैं। अभी जनवरी में भी हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने बसों का चक्का जाम किया था। लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांग को लेकर कोई एक्शन नहीं ले रही है। ऐसे में एक बार फिर से हरियाणा रोडवेज कर्मचारी 16 फरवरी को बसों का चक्का जाम करेंगे।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

16 फरवरी को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी एक बार फिर से करेंगे बसों का चक्का जाम

हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया है और सब ने मिलकर ऐलान किया है कि 16 फरवरी को हरियाणा में बसों का चक्का जाम किया जाएगा। 16 फरवरी को कोई भी बस बस अड्डे से बाहर नहीं जाएगी। बसों का चक्का जाम होने से हजारों यात्रियों को परेशानी होगी। राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल में शामिल होकर रोडवेज कर्मचारी अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठेंगे और सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान आजाद गिल और उपराज्य प्रधान संदीप रंगा का कहना है कि सांझा मोर्चा के मांग पत्र पर सरकार के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन सरकार ने हर बार इसे इनकार किया है।

See also  Mahendragar News: हरियाणा रोडवेज किराए में छुट और फ्री यात्रा के लिए बनवाना होगा NCMC कार्ड , अभी अप्लाई करें

सरकार कर्मचारियों की मांग को लेकर नहीं ले रही है कोई भी निर्णय

सरकार कर्मचारियों की जायज मांग को भी नहीं मान रही हैं। कुछ समय पहले साझा मोर्चा को सरकार ने आश्वासन दिया था कि उनको धरातल पर लागू किया जाएगा। लेकिन अभी तक कोई भी मांग लागू नहीं हुई है। इसके बाद भी कर्मचारियों ने काफी बार धरना प्रदर्शन किया है। लेकिन सरकार अभी भी अपनी तानाशाही पर अड़ी हुई है। 24 दिसंबर को कर्मचारियों ने करनाल के अंदर मुख्यमंत्री के घर का घेराव भी किया था। इसके बाद भी कर्मचारियों से बात करना जरूरी नहीं समझा। 24 जनवरी को भी हरियाणा में बसों का चक्का जाम किया गया था। लेकिन खबर आई है कि एक बार फिर से 16 फरवरी को राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल होगी जिसमें सभी रोडवेज कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker