Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज AC बसों को इन रूटों पर किया शुरू देखें, जानें किस डिपो से कहां तक चलेगी बसें

फरीदाबाद :- आए दिन हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा यात्रियों की फायदा के लिए नए रुटों पर बसों को संचालित किया जाता है। इस साल हरियाणा रोडवेज विभाग ने यात्रियों की परेशानी को दूर करने के लिए बेड में काफी सारी नई बस शामिल की हैं‌। कुछ जिले में तो BS6 मॉडल की नई बसों को शामिल किया गया है,

AC BUS Haryana Roadways
AC BUS Haryana Roadways

वहीं कुछ जगह पर ऐसी की बसों को शामिल किया गया है जो की नई तकनीक सुविधाओं से लैस है। हरियाणा के कुछ जिलों में विभाग द्वारा साधारण बस भी शामिल की गई है। इन नई बसों को शामिल करने के बाद यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। लंबे रूट पर यात्रियों को आरामदायक सफर देने के लिए एसी बस उपलब्ध कराई गई हैं। यह सुविधा फरीदाबाद से चंडीगढ़ और जयपुर रूट पर भी शुरू की गई है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  हरियाणा रोडवेज की इस वजह से बिगड़ती जा रही है छवि आप जाने ले वजह

फरीदाबाद से चंडीगढ़ और जयपुर के लिए चलाई गई नई एसी बस

परिवहन मंत्री का कहना है कि पहले चरण में चार ऐसी बस शुरू की गई है, जिनमें से तीन बस चंडीगढ़ रूट पर और एक बस जयपुर रूट पर संचालित की गई है। जल्द ही डिपो में आठ और नई बसों को शामिल किया जाएगा। इन नई बसों को नए रूटों पर चलाया जाएगा। नई बसों में सफर करने से पहले इनके टाइम टेबल के बारे में जानना जरूरी है।

See also  Haryana Roadways Time Table: हरियाणा रोडवेज बसों का टाइम जारी यहां देखें सबसे पहले

आप सबको बता दे की बल्लभगढ़ – फरीदाबाद से चंडीगढ़ के लिए बस सुबह 6:00 बजे, 9:00 बजे और 10:30 बजे रवाना होगी, जबकि जयपुर के लिए एक बस सुबह 6:00 बजे चलाई जाएगी। अगर आप ऐसी बस से चंडीगढ़ तक का सफर करते हैं तो व्यक्ति को 472 रुपए किराए के तौर पर देने होंगे वही साधारण बस में सफर करने के लिए व्यक्ति को केवल 345 किराया देना होता है। अगर आप ऐसी बस से जयपुर जाते हैं तो आपको₹470 किराए के तौर पर देने होंगे, वहीं अगर आप साधारण बस से जयपुर जाते हैं तो आपको मात्र ₹340 किराए के तौर पर देने होते हैं।

See also  Haryana Roadways: हरियाणा वासियों को अब देना होगा आधा किराया, इन व्यक्तियों नहीं देना होगा किराया 100% फ्री

जल्द फरीदाबाद डिपो में शामिल होंगी और भी नहीं बसें

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से चंडीगढ़ और जयपुर रूट पर भी यात्रियों के फायदे के लिए बस को संचालित किया गया है। आप सबको पता ही होगा कि कुछ समय पहले फरीदाबाद बड़े में चार ऐसी बस शामिल की गई थी। इन चार नई बसों को हाल ही में हरी झंडी दिखाकर लंबे रूटों पर रवाना किया गया है। गर्मियों में ऐसी बस में सफर करने पर यात्रियों को काफी फायदा मिलता है। जल्द ही फरीदाबाद डिपो में और भी नई बसों को शामिल किया गया जाएगा जिससे यात्रियों को और भी फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker