Haryana Roadways Bus: हरियाणा रोडवेज की बसों को अब मात्र इतने रूपए में शादियों में भी कर सकेंगे बुक, इस तरीके से बुक करना पड़ेगा सस्ता

चंडीगढ़ :- हरियाणा रोडवेज विभाग की तरफ से एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। बताया जा रहा है कि अब से शादी ब्याह में हरियाणा रोडवेज बस की बुकिंग कर सकते हैं ।रोडवेज विभाग ने फैसला किया है कि बारात में ले जाने के लिए शादियों में हरियाणा रोडवेज बस को किराए पर भेजा जाएगा।

haryana roadways

हरियाणा रोडवेज में शामिल हवाई जहाज नाम से मशहूर बस को बुकिंग पर भेजा जाएगा। अभी तक इस योजना के तहत काफी बस की बुकिंग हो चुकी है। जैसे-जैसे लोगों को इस सुविधा के बारे में पता चलेगा बसों की बुकिंग और ज्यादा बढ़ेगी।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  Ambala News: अंबाला से इस रूट पर नहीं थी कोई भी प्राईवेट बस अब एक नहीं पांच बसों का पर्पोजल हुआ तैयार

हरियाणा रोडवेज विभाग ने शुरू की नई पहल

शादी ब्याह में दूर बारात ले जाने में बसों की जरूरत होती है। ऐसे में अब से लोग हरियाणा रोडवेज बस को बारात के लिए बुक कर सकते हैं। हरियाणा रोडवेज द्वारा चलाई गई इस सुविधा का लाभ उठाकर दूर दराज के क्षेत्र में आसानी से बारात ले जा सकते हैं ।

See also  Roadways News: अब इस राज्यों के यात्रियों को मिलेगी लाइव बस की लोकेशन, 5000 बसों में लगने जा रही है डिवाइस

इस योजना के तहत बस बुक करवाने पर किलोमीटर के आधार पर खर्च देना होगा। इसके लिए अलग से स्लैब तैयार किया गया है। कम से कम व्यक्ति को 160 किलोमीटर की दूरी के हिसाब से खर्च देना जरूरी है।

अब से शादी में हरियाणा रोडवेज बस की होगी बुकिंग

व्यक्ति को प्रति किलोमीटर के हिसाब से 55 रुपए बुकिंग के देने होंगे। इसके अलावा 200 ,250 ,300 किलोमीटर के लिए अलग से स्लैब निर्धारित किया गया है। अभी तक इस योजना के तहत काफी बार बसों की बुकिंग हो चुकी है। भविष्य में रोडवेज बसों की बुकिंग और ज्यादा होगी जिससे हरियाणा रोडवेज के राजस्व में बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker