Gohana News: हरियाणा रोडवेज गोहाना डिपो ने इस रूट पर चलाई नई बस सर्विस, काफी दिनों से यात्रियों थी मांग

सफीदों :- गोहाना से सफीदों जाने वाली यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हरियाणा रोडवेज विभाग ने गोहाना से सफीदों के लिए नई बस सेवा शुरू की है। यह बस हर रोज शाम 5:10 पर सफीदों के लिए गोहाना बस अड्डे से रवाना होगी। यह बस रात को सफीदों रुकेगी और अगले दिन सुबह 6:00 बजे सफीदों से गोहाना के लिए चलेगी।

Haryana Roadways
Haryana Roadways

गोहाना सफीदों रोड पर चलाई जाएगी हरियाणा रोडवेज बस

अभी तक गोहाना सफीदों रोड पर कोई भी सरकारी बस नहीं चलाई जाती थी। इस रूट पर पांच निजी बसों का परिचालन किया जाता है। यह बसें रोजाना दो-दो फेयर लगती है। सफीदों से गोहाना के लिए यात्रियों की संख्या कम है

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  Sonipat Roadways : प्रियगराज जाने वाले लोगो का बस स्टैंड पर जनसैलाब , डिपो ने मोके पर किया ये काम

जिस वजह से निजी बस चालक रूट पर यात्री कम होने पर चक्कर मिस कर देते हैं। काफी बार चालक सफीदों की अपेक्षा दूसरे यात्रियों को बस में बैठा लेते हैं। ऐसे में रोजाना सफीदों जाने वाली यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

काफी सारे यात्रियों को होगा फायदा

ज्यादातर यात्री शाम के समय सफीदों जाते हैं। इन यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इसलिए यात्री काफी समय से हरियाणा रोडवेज विभाग से इस रूट पर बस चलाने की मांग कर रहे थे।

See also  Roadways News: कर रहे हैं रोडवेज सफर की प्लानिंग , तो होे जाएं सावधान रोडवेज कर्मचारी करेंगे हड़ताल

यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों ने सफीदों के लिए नई बस सेवा शुरू की है। यह बस शाम को गोहाना से चलकर खंदराई, बिचपड़ी, जागसी, सींक होते हुए सफीदों पहुंचेगी। यह बस सेवा शुरू होने से काफी सारे यात्रियों को फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker