Chandigarh News: अब हरियाणा में विभागीय लिखित परीक्षा पास कर कर्मचारी भी बन सकेंगे अफसर

चंडीगढ़ :– हरियाणा में नौकरी पाने वालो के लिए प्रदेश सरकार नई पॉलिसी तैयार कर रही है। जिसके तहत ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के तहत पदोन्नति की जाएगी। इसके लिए सरकार ने ड्राफ्ट भी तैयार कर दिया है। इसके बाद अब उम्मीदवारों से लिखित परीक्षा ली जाएगी और बाद में संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों की पदोन्नति होगी।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

 

See also  New Bus Stand: हरियाणा के इन चार जिलों को मिला तोफा, करोड़ो की लागत से तैयार होंगे ये नए बस स्टैंड

इसके लिए प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी विभागों से अपनी प्रतिक्रिया मांगी है।‌ समय रहते अगर मुखियाओं द्वारा कोई जवाब नहीं आया तो मसौदे को ही सही मान लिया जाएगा और इसे लागू कर दिया जाएगा। हाल ही में जारी की गई पॉलिसी का ड्राफ्ट मुख्य सचिव की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। ड्राफ्ट के अनुसार पदोन्नति चयन के लिए निर्धारित विभागीय लिखित परीक्षा के अतिरिक्त पदोन्नति की पात्रता की शेष शर्तें पुरानी ही रखी गई है। सबसे पहले उम्मीदवारों को विभागीय परीक्षा को क्वालीफाई करना होगा। उसके बाद पदोन्नति योग्यता सह वरिष्ठता के आधार पर की जाएगी ।

See also  Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र से यूपी पीलीभीत रूट पर शुरु हुई हरियाणा रोडवेज, देखें रूट और टाइम

सरकार ने ग्रुप ए, ग्रुप बी, ग्रुप सी के पदोन्नति के लिए बनाई नई पॉलिसी

हाल ही में खबर आई है कि हरियाणा में ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के तहत पदोन्नति के लिए सरकार ने पॉलिसी जारी की है। इसके लिए पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। विभागीय परीक्षा पास करने के बाद नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा वरिष्ठता सूची के अनुसार पत्र कर्मचारियों के नाम पर पदोन्नति के लिए विचार किया जाएगा। पॉलिसी में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने प्रशासनिक सचिवों और विभाग के सभी अधिकारियों से टिप्पणी और सुझाव मांगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker