Hisar News: हिसार में रोडवेज का चक्का जाम, जींद डिपो से निकली बस इतनी बसें

हिसार :- शुक्रवार को किसान आंदोलन के चलते पूरे भारत को बंद किया गया था। हरियाणा रोडवेज की सभी बसों का भी चक्का जाम किया गया था। कर्मचारियों ने रोडवेज परिसर में धरना देकर नारेबाजी भी की है। बसों का चक्का जाम होने से सुबह 7:00 बजे ही सभी बस बंद कर दी गई थी।

प्रशासन ने रोडवेज बस अड्डे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। इस हड़ताल में केवल हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी ही शामिल हुए। निजी बस संचालक हड़ताल का हिस्सा नहीं बने।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

शुक्रवार को किसान आंदोलन के चलते पूरा भारत किया गया बंद

संयुक्त किसान संघर्ष समिति ने किसान आंदोलन के समर्थन में दोपहर 12:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक चौधरी वास Toll को आम जनता के लिए फ्री करने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं जिला प्रशासन ने बिजली, पानी, यातायात, सहित जितनी भी जरूरत की चीज हैं उन सब को सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश भी जारी किए हैं। आठ ड्यूटी मजिस्ट्रेट को पूरे जिले में निगरानी के लिए लगाया गया है। पूरे देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आम जनता में भी काफी आक्रोश है।

See also  Haryana News: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस स्टैंड, बस यात्रियों को मिलेगा फायदा

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने दिया किसानों का साथ

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए काफी समय से मांग कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार कर्मचारियों की यह मांग पूरा करने के लिए गंभीर नहीं है। कर्मचारी नेताओं ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा है कि कर्मचारी किसानों के साथ खड़े हैं। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी ही नहीं बल्कि बिजली निगम कर्मी भी किसानों का साथ देने के लिए हड़ताल पर बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker