Delhi News: दिल्ली सरकार का बड़ा कदम DTC बस में अब महिलाओं के साथ ये लोग भी कर सकेंगे फ्री सफर

नई दिल्ली :- दिल्ली सरकार ने आम जनता की भलाई के लिए काफी सारी योजनाएं चलाई है। हाल ही में खबर आई है कि दिल्ली सरकार ने किन्नर समाज के लोगों के लिए भी एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में महिलाओं की तरह किन्नर समुदाय के लोग भी अब बीटीसी बस में मुफ्त सफर कर सकेंगे।

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि पिछले 75 सालों में किसी सरकार ने भी किन्नर समुदाय के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन हमारी सरकार उनके साथ भेदभाव नहीं करेगी। इसलिए अब से किन्नर समाज को यह सुविधा दी जाएगी।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  Online Ticket Booking: दिल्ली वालो के लिए गुड न्यूज अब वॉट्सएप पर ही कर सकेंगे बस का टिकट और सीट बुक, जाने क्या है नंबर और प्रॉसेस

दिल्ली सरकार ने किन्नर लोगों के लिए किया एक नई सुविधा का ऐलान

दिल्ली की सरकार ने किन्नर समाज को एक नई सुविधा देने का ऐलान किया है, जिसका वीडियो सीएम केजरीवाल ने सबके साथ शेयर किया है। यह वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा है कि हमारे सामाजिक परिवेश में किन्नर समाज की काफी उपेक्षा की जाती है।

See also  DTC कर्मचारियों बुरी खबर आई सामने, 350 कर्मचारियों के हाथ से छीन जाएगा रोजगार

ऐसा नहीं होना चाहिए। किन्नर भी इंसान है। उन्हें भी बाकी सभी इंसानों के जितना अधिकार है। इसलिए दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि अब से दिल्ली की बसों में किन्नर समाज के लिए सफर करना बिल्कुल फ्री होगा। जल्द ही यह नया नियम कैबिनेट में पास कर दिया जाएगा और उसके बाद यह दिल्ली में लागू होगा।

अब से किन्नर भी कर पाएंगे बस में फ्री सफर

दिल्ली सरकार ने अक्टूबर 2019 में महिलाओं के लिए भी एक बड़ा फैसला लिया था, जिसके तहत महिलाओं को दिल्ली की बसों में मुफ्त सफर करने की सुविधा दी गई थी। इस ऐलान के बाद दिल्ली में लगभग 14 लाख महिलाएं हर रोज मुफ्त सफर कर रही हैं। 2019 से लेकर अभी तक लगभग 147 करोड़ फ्री टिकट महिलाओं को दी जा चुकी है। जल्द ही अब महिलाओं के साथ-साथ किन्नर समाज को भी इस सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा। उन्हें भी इस व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker