Haryana Roadways: रोडवेज इस डिपो ने दिल्ली, नारनौल, और कुरुक्षेत्र के साथ इन रूटों पर बढ़ाई सर्विस

रोडवेज– यात्रियों को लंबे रूट पर जाने में कोई परेशानी ना हो इसलिए हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा हर साल बेड में नई बसों को शामिल किया जाता है। हाल ही में खबर आई है कि जींद बस स्टैंड से भी दिल्ली, नारनौल और कुरुक्षेत्र रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं , जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

पहले यात्रियों को लंबे रूट पर जाने के लिए बसों का काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब बसों के फेरे बढ़ाने के बाद समय-समय पर बसों का संचालन किया जाएगा जिससे यात्रियों को इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। हर रोज कुरुक्षेत्र के लिए हजारों यात्री जींद से रवाना होते हैं। पहले कुरुक्षेत्र जाने के लिए यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब कुरुक्षेत्र के लिए जींद से सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। इससे पहले यात्रियों को कुरुक्षेत्र जाने के लिए कैथल जाना होता था और फिर कैथल से कुरुक्षेत्र की बस पकड़नी होती थी।

See also  Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज में फ्री सफर करने वाले हो जाये सावधान, सरकार करने जा रही है ये तैयारी

जींद से कुरुक्षेत्र के लिए शुरू की सीधी बस सेवा

अगर आप भी जींद से कुरुक्षेत्र तक का सफर तय करते हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है । आप सबको बता दे की हरियाणा रोडवेज विभाग ने जींद से कुरुक्षेत्र के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है । यह बस शाम 4:20 पर जींद से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी और रात को कुरुक्षेत्र ही रखेगी। यह बस सुबह कुरुक्षेत्र से जींद के लिए वापस रवाना होगी।

इसके अलावा जींद डिपो ने दिल्ली के लिए भी शाम को 6:00 बजे बस सेवा शुरू की है। शाम के समय जींद से दिल्ली की तरफ जाने वाली यात्रियों की संख्या ज्यादा होती थी और इससे पहले दिल्ली के लिए शाम को कोई सीधी बस सेवा नहीं थी ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब दिल्ली के लिए नई बस सेवा शुरू करने के बाद यात्री आराम से दिल्ली तक का सफर तय कर पाएंगे।

See also  Rohtak News: हरियाणा रोडवेज रोहतक डिपो में 6 AC बसें केवल इस वजह से वर्कशॉप में खड़ी फांख रही रही धूल

दिल्ली के लिए जींद से सुबह 5:10 पर , 6:20 पर , 10:20 पर 12:00 बजे बस रवाना होती थी , लेकिन शाम के समय एक भी बस दिल्ली के लिए नहीं जाती थी। इतना ही नहीं जींद डिपो से नारनौल के लिए भी बस सेवा बढ़ाई गई है पहले नारनौल के लिए केवल एक बस सुबह 9:00 बजे जींद से रवाना होती थी। लेकिन अब एक बस दोपहर को 12:30 पर चलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker