Roadways News: 29 जनवरी से शुरू हो जाएगी इलेक्ट्रिक बसें इस डिपो में 13 साल से बंद पड़ी सिटी बस सर्विस
यमुनानगर :- कुछ समय पहले हरियाणा सरकार ने हरियाणा के कुछ जिलों में इलेक्ट्रिक बसों को शुरू करने का ऐलान किया था। उम्मीद है कि 29 जनवरी से यानी गणतंत्र दिवस पर इलेक्ट्रिक बस शुरू की जाएगी। सबसे पहले हरियाणा में यमुनानगर और पानीपत जिले में इसकी शुरुआत होगी। यमुनानगर रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक बस के नए रूट पर मंथन करना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि 1 बस यमुनानगर से जगाधरी के लिए चलाई जाएगी। इसके अलावा छप्पर और छछरौली रूट पर भी बस चलाने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि तीनों रूट पर फाइनल मोहर बस आने की बाद लगाई जाएगी। 13 साल से यमुनानगर के अंदर सिटी बस सर्विस की कमी थी। अब जाकर इस कमी को दूर किया जाएगा और एक बार फिर से सिटी बस चलाई जाएगी।
यमुनानगर डिपो में जल्द शामिल होंगी इलेक्ट्रिक बस
उम्मीद है कि यमुनानगर डिपो में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यमुनानगर डिपो में कुल 40 इलेक्ट्रिक बस शामिल होंगी। 29 जनवरी से पहले दो या तीन बस की डिलीवरी हो पाएगी। इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन का होना जरूरी है। जगाधरी में इन बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने का तय किया गया है। वहीं से इन बसों को ऑपरेट किया जाएगा। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल तीन रूट पर बसों की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद और बस आने के बाद अन्य रूट भी तय किए जाएंगे।
तीन रूटों पर चलाई जाएंगी इलेक्ट्रिक बस
यमुनानगर में जब डिपो में जब 40 इलेक्ट्रिक बस शामिल की जाएंगी उसके बाद आसपास के गांव में भी इलेक्ट्रिक बस सर्विस दी जाएगी। इन इलेक्ट्रिक बसों को लोकल रूट पर चलाया जाएगा। 25 से 30 किलोमीटर के आसपास के क्षेत्र वाले गांव में इन बसों को चलाया जाएगा।
अगर हम 2023 की बात करें तो 2023 में भी यमुनानगर डिपो में 65 नई बस शामिल की गई थी, जिससे यात्रियों को काफी फायदा हुआ था। फिलहाल यमुनानगर डिपो में 190 बस हैं। इनमें से कुछ बस में ऐसी की सुविधा है। इलेक्ट्रिक बस आने के बाद डिपो में बस का आंकड़ा 200 से पार हो जाएगा। नई बस आने के बाद ड्राइवर की भर्ती भी करनी पड़ेगी।