लिखित में आदेश हुए जारी, अब अगस्त के इन 2 दिनों के लिए मुफ्त रहेगा हरियाणा रोडवेज में सफर

चंडीगढ़ :- हर साल की तरह है इस साल भी रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा दिया जाएगा। इस बारे में मुख्यमंत्री ने ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि इस बार भी प्रदेश की महिलाएं और उनके 15 साल के बच्चे रक्षाबंधन पर फ्री में सफर कर पाएंगे। 29 अगस्त से 30 अगस्त रात तक महिलाएं इस सुविधा का फायदा उठा पाएंगी।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को दी जाएगी फ्री बस सुविधा

29 अगस्त दोपहर 12:00 बजे से लेकर 30 अगस्त रात्रि 12:00 बजे तक हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बस महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। हरियाणा राज्य परिवहन अपने 24 डिपो और 13 सब डिपो में लगभग 3756 बस को संचालित करेगी।

See also  Roadways News: हरियाणा के इस शहर के बस स्टैंड पर जल्द बनेगा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन

एक दिन में लगभग 9.93 लाख किलोमीटर तक की दूरी तय की जाएगी। इस सुविधा से हर रोज 5.54 लाख यात्रियों को फायदा होगा। हरियाणा राज्य परिवहन प्रदेश की जनता को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। इसीलिए इस वर्ष भी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं और उनके 15 वर्ष के बच्चों के लिए हरियाणा राज्य परिवहन में दो दिन तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

लाखों महिलाओं को होता है फायदा

हर साल लाखों महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठाती है। इस साल भी महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। परिवहन मंत्री का कहना है कि इस बात पर मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को यह सुविधा दी जा रही है। इस साल भी यह सुविधा जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker