Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र से यूपी पीलीभीत रूट पर शुरु हुई हरियाणा रोडवेज, देखें रूट और टाइम
कुरुक्षेत्र :- हरियाणा की धर्म नगरी कुरुक्षेत्र से नए रूट पर बसों का संचालन किया जाता है। यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए कुरुक्षेत्र से पीलीभीत रूट पर बसों को उतारा जाएगा। इसके लिए कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की तरफ से तैयारी शुरू हो गई है।
पिछले कई वर्षों से यात्री इस रूट पर बस संचालन की मांग कर रही है। मांग को देखते हुए कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो ने इस रूट पर बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार से पत्राचार भी किया गया है।
कुरुक्षेत्र से पीलीभीत रूट पर बस सेवा होगी शुरू
कुरुक्षेत्र से पीलीभीत रूट पर बस को शुरू किया जाएगा। यह बस दिल्ली होकर पीलीभीत तक का सफर तय करेगी। इस नए रूट पर बस सेवा शुरू होने से उत्तर प्रदेश के कई शहरों में जाने वाले लोगों को फायदा मिलेगा।
धर्म नगरी कुरुक्षेत्र से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद बरेली सहित कई अन्य शहरों में जाने वाले यात्रियों को अब कोई परेशानी नहीं होगी। अब से इनका सफर बहुत ही सुगम होगा ।कुरुक्षेत्र से पीलीभीत तक का सफर 450 किलोमीटर का होगा। इसके लिए कुरुक्षेत्र डिपो ने तैयारी शुरू कर दी है।
यात्रियों को होगा काफी फायदा
अभी तक इस रूट पर कोई बस सेवा नहीं दी जाती थी जिस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कुरुक्षेत्र से पीलीभीत पहुंचने के लिए यात्रियों को काफी बार बस बदलनी पड़ती थी ।
लेकिन अब बसों के संचालन के बाद यात्रियों को काफी राहत मिली है। जल्द ही उत्तर प्रदेश राज्य से परमिट मिल जाएगा उसके बाद ही इस रूट पर बस सेवा शुरू की जाएगी।