हरियाणा रोडवेज दादरी डिपो को मिली 4 नई BS6 बसें , अब इन ग्रामीण रूटों वालो को होगा फायदा
दादरी :- दादरी के बस अड्डे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दादरी बस डिपो में मंगलवार को चार नई बस को शामिल किया गया है। इससे दादरी के आसपास के रूट पर जाना और भी आसान हो जाएगा। फिलहाल इन नई बसों को यात्रियों की सुविधा अनुसार चलाया जाता है।
पिछले महीने हरियाणा के सभी डिपो में यात्रियों की असुविधा को देखते हुए नई बस को डिपो में शामिल करने की घोषणा की थी। वहीं अगर हम दादरी की बात करें तो दादरी में कुल 48 बस शामिल की जानी थी। 48 में से 36 नई बस पिछले महीने ही दादरी बस डिपो में जोड़ी गई है। वहीं मंगलवार को चार नई बस का आगमन हुआ है। बाकी आठ बस जल्द ही दादरी बस डिपो में लाई जाएगी।
दादरी के बस डिपो में शामिल हुई चार नई हरियाणा रोडवेज बस
फिलहाल दादरी के बस डिपो में टोटल 106 बस हैं। दिल्ली, चंडीगढ़, पंचकूला जैसे लंबे रूट पर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब नई बस आने के बाद यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी। आसपास के रूट पर समय-समय पर बस सेवा दी जाएगी। वहीं लंबे रूटों पर दिन में एक या दो बार बस संचालित की जाएगी। अब से यात्रियों को लंबे रूट पर सफर करने के लिए बस बदलने की जरूरत नहीं होगी।
यात्रियों को होगा काफी फायदा
हरियाणा रोडवेज विभाग का कहना है दादरी बस डिपो में जितनी नई बस शामिल की गई है वह पुरानी बसों से अलग है। इनकी सीट पुरानी बसों से ज्यादा आरामदायक है। नई बस आने से यात्रियों को सफर में कोई दिक्कत नहीं होगी। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या ज्यादा है उन रूटों पर नई बस का संचालन किया जाएगा। अगले दो महीने में दादरी बस डिपो में और भी नई बस जोड़ी जाएंगी। उसके बाद लंबे रूट पर भी यात्रियों को सफर करने में परेशानी नहीं होगी और यात्रियों को बस का घंटों इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।