शाम 5 बजे के बाद ग्रामीणों को नहीं मिलती हरियाणा रोडवेज की बसें , यात्री और छात्र हो रहे परेशान

कैथल :- हर रोज हजारों लोग बस से सफर करते हैं। हरियाणा में प्रतिदिन सड़कों पर काफी सारी बस संचालित की जाती है। ज्यादातर बस रोडवेज बस होती है। लेकिन ग्रामीण रूटों पर काफी समय से बस की समस्या हो रही है। गांव से शहर आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

खासकर शनिवार और रविवार को बस गांव में बिल्कुल नहीं जाती है‌ ऐसे में यात्रियों को गांव से शहर पहुंचने में काफी समय लग जाता है और उन्हें काफी सारी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। हालांकि रोडवेज डिपो में हर साल सरकार हजारों बस शामिल करती है लेकिन फिर भी ग्रामीण रूटों पर शाम 5:00 बजे के बाद यात्रियों को बस न मिलने के कारण काफी समस्या होती है।

See also  Rajasthan News: राजस्थान रोडवेज में बसों का हुआ टोटा, अब कॉन्ट्रैक्ट पर भी इस वजय से नही मिल रही बस

हरियाणा रोडवेज बसों की कमी के कारण यात्रियों को हुई परेशानी

कुछ समय पहले सरकार ने चालक व परिचालक के ओवरटाइम को बंद कर दिया था, जिस वजह से ग्रामीण रूटों पर बस की समस्या और भी ज्यादा बढ़ गई है। शाम 5:00 बजे के बाद सड़कों पर केवल 20% बस ही संचालित की जाती है और यह बस भी ज्यादातर लंबे रूटों पर ही जाती हैं। ऐसे में गांव के लोगों को यात्रा करने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीण रूटों पर बस बंद होने का सबसे बड़ा खामियाजा कैथल वाले छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। बहुत से बच्चे हैं जो कॉलेज व आईटीआई में शिक्षा प्राप्त करते हैं पर उन्हें शाम 5:00 बजे के बाद बस सुविधा नहीं मिलती है।

See also  Haryana Roadways News: अब वृंदावन और खाटू श्याम भी पहुंचाएगी रोडवेज बस, इन शहरों से गुजरेगी, जानिए किराया और समय

हरियाणा रोडवेज बस न मिलने के कारण आईटीआई छात्राएं देर रात पहुंचती है घर

वैसे तो सरकार ने आईटीआई छात्राओं का बस में सफर करना मुफ्त किया हुआ है, लेकिन कम बस होने की वजह से छात्राओं को यह लाभ नहीं मिल पा रहा है। काफी बार छात्राएं बस न मिलने के कारण घर भी देरी से पहुंचते हैं। आईटीआई की छात्रों को 5:00 बजे ही छुट्टी मिलती है लेकिन बस नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker