Haryana Roadways: यात्रियों के लिए बुरी खबर सहारनपुर का बस रूट हुआ चेंज

कैथल बस रूट  :- हाल ही में खबर आई है कि सीवन से सहारनपुर जाने वाली बस को अब बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सीवन से सहारनपुर के लिए 2021 में बस सेवा को शुरू किया गया था, जिससे काफी सारे यात्रियों को फायदा हुआ था। इस बस सेवा के माध्यम से न केवल आसपास के यात्रियों को बल्कि विद्यार्थियों को भी सीवन से कुरुक्षेत्र में यमुनानगर जाने में आसानी होती थी।

Kurukshetra Bus Stand Enquiry Number

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

बस के संचालन से विद्यार्थी में अन्य यात्री प्रतिदिन सुबह सही समय पर कुरुक्षेत्र पहुंच जाते थे, लेकिन अब खबर आई है कि कुरुक्षेत्र डिपो की तरफ से सीवन से सहारनपुर जाने वाली सीधी बस सेवा का रूट घटा दिया गया है। यानी अब से सीवन के आसपास स्थित क्षेत्र के लोगों को इस बस सेवा का लाभ नहीं मिलेगा। अब से यह बस कैथल से संचालित की जाएगी।

See also  Haryana Roadways: हरियाणा का यह बस स्टैंड साफ सफाई में देता है विदेशों को भी टक्कर, इन सुविधाओं से है खास

सीवन से सहारनपुर जाने वाली बस का रूट किया चेंज

बताया जा रहा है कि सीवन से सहारनपुर जाने वाली बस को कुरुक्षेत्र रोडवेज के पूर्व महाप्रबंधक अशोक मुंजाल ने शुरू किया था। यह बस पहली बस थी जो सीवन से सहारनपुर के लिए संचालित की गई थी। यह बस सीवन से सुबह 6:45 बजे सहारनपुर के लिए रवाना होती थी।

इस बस की सहायता से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को काफी फायदा होता था। हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग का कहना है कि कुरुक्षेत्र डिपो की तरफ से फिर से सीवन से सहारनपुर के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। यह बस सीवन से कैथल वाया पिहोवा व कुरुक्षेत्र होते हुए यमुनानगर और सहारनपुर पहुंचती थी। अब इसका रूट बदलकर कैथल से कर दिया गया है। इस बस के रूट पर फैसला कुरुक्षेत्र डिपो की तरफ से लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker