Roadways Time Table : हरियाणा रोडवेज से बैजनाथ जाने वालों के लिए शुरू की नई बस सेवा, यहां देखें रूट, किराया और टाइम टेबल

कुरुक्षेत्र :- कुरुक्षेत्र से बैजनाथ जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग द्वारा इस रूट पर बैजनाथ एक्सप्रेस बस को शुरू किया गया है। यह बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को काफी फायदा होगा। आईए जानते हैं क्या होगी इस बस की टाइमिंग और रूट।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

 

See also  Roadways News: किसान आंदोलन के चलते 40 बसों पर लगा ब्रेक, घर से निकलने ने से पहले पढ़े ये खबर

कुरुक्षेत्र से बैजनाथ के लिए चलेगी एक्सप्रेस बस

कुरुक्षेत्र से बाबा बैजनाथ एक्सप्रेस की यात्रा सुबह 6:10 पर शुरू होगी। यह बस थानेसर से चलेगी और कुरुक्षेत्र से 6:20 पर प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह बस अंबाला कैंट से सुबह 7:20 पर रवाना होते हुए चंडीगढ़ 9:15 पर पहुंचेगी। दोपहर 12:00 बजे ऊना से रवाना होकर 3:00 बजे कांगड़ा से चलेगी। यह बस शाम 5:00 बजे बैद्यनाथ पहुंचेगी। थानेसर, कुरुक्षेत्र ,अंबाला, चंडीगढ़, ऊना, रानी ताल, पालमपुर होते हुए यह एक्सप्रेस बस बैजनाथ तक का सफर तय करेगी।

अगले दिन सुबह करेगी वापसी

अगले दिन सुबह 6:10 बजे यह बस बैजनाथ से वापस रवाना होगी। बैजनाथ के बाद सुबह 6:55 बजे पालमपुर से प्रस्थान करेगी। इसके बाद 8:15 बजे कांगड़ा से चलकर 11:15 बजे ऊना और फिर दोपहर 2:15 बजे चंडीगढ़ से चलेगी।

See also  हरियाणा रोडवेज कैथल के असिस्टेंट को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते दबोचा

इसके बाद 3:30 पर अंबाला कैंट से यह थानेसर के लिए रवाना होगी। यह बस अपने यात्रियों को हर तरह की सुविधा देगी। इसके अंदर आरामदायक सीट खुली हवादार खिड़कियां और सीसीटीवी कैमरा लगा होगा। इस एक्सप्रेस बस के संचालन से काफी सारे यात्रियों को फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker