Roadways News: अब यमुनानगर डिपो से इस रूट पर चलेंगी पांच बसें, देखे सभी जानकारी

यमुनानगर :- आए दिन हरियाणा रोडवेज विभाग यात्रियों के लिए नए रूट पर बसों का संचालन करता है। हाल ही में खबर आई है कि यमुनानगर डिपो से भी हिसार के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

यमुनानगर डिपो से हिसार के लिए केवल एक नहीं बल्कि 5 बसें चलाई जाएंगी। पहले यमुनानगर से हिसार के लिए दो बस चलाई जाती थी, लेकिन अब इसकी संख्या बढ़ाकर 5 कर दी गई है ।इससे यमुनानगर से हिसार आने वाली यात्रियों को काफी फायदा होगा।

See also  Haryana News: हरियाणा के इस डिपो से सिटी बस सेवा हुई बंद, मजबूरन यात्रियों को ऑटो में डबल किराया देना पड़ रहा

यमुनानगर से हिसार रोड पर चलेगी 5 बसें

अभी तक यमुनानगर से हिसार के लिए 2 बसें चलाई जाती थी ।यह बस सुबह 6:30 बजे और 8:00 बजे हिसार के लिए रवाना होती थी। यमुनानगर से हिसार के लिए यात्रियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से हरियाणा रोडवेज विभाग ने बसों की संख्या में बढ़ोतरी की है ।अब से यमुनानगर से हिसार के लिए 5 बसें चलाई जाएगी।

पहली बस सुबह 6:30 बजे ,इसके बाद दूसरी बस 8:00 बजे ,तीसरी बस 9:15 बजे, चौथी बस 12:15 बजे और पांचवी बस 1:40 पर यमुनानगर से हिसार के लिए रवाना होगी। नई बसों के संचालन से अभी यात्रियों को इस रूट पर जाने में परेशानी नहीं होगी। इससे पहले यात्रियों को दोपहर में बस न मिलने की वजह से काफी परेशानी होती थी। हिसार से यमुनानगर वापसी में बसों के संख्या बढ़ाने से भी यात्रियों को फायदा होगा। अन्य रूट पर भी यात्रियों की मांग के अनुसार बस सेवा शुरू की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker