Roadways News : हरियाणा रोडवेज के इस सब डिपो को बनाने में लगे 7 करोड़ , तीन साल हो गए जाने कब होगा उद्घाटन

महेंद्रगढ़ :- महेंद्रगढ़ में पिछले 3 साल से बस स्टैंड के भवन का निर्माण हो चुका है। हाल ही में नवनिर्मित सब डिपो के वर्कशॉप भवन की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष में लोगों ने ढोल नगाड़े बजाकर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया है ।साथ ही यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फुक कर सरकार का विरोध किया है।

Mahendrgar

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

महेंद्रगढ़ के लोग पिछले 3 साल से सब डिपो के भवन को शुरू करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार ने डिपो बनाकर अभी तक इसका उद्घाटन नहीं किया है।

See also  Panipat News: पानीपत नए बस स्टैंड पर लगाए गए बूथ पर बोर्ड , शिफ्ट हुए सभी कार्यालय

महेंद्रगढ़ मे पिछले 3 साल से नहीं हो रहा है वर्कशॉप का उद्घाटन

महेंद्रगढ़ में पिछले 3 साल से नए डिपो की उद्घाटन की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि करीब 7 करोड रुपए की लागत से यह भवन बनाया गया था ।लेकिन अभी इस भवन को बने 3 साल पूरे हो चुके हैं। अभी तक इसको शुरू नहीं किया गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग व रोडवेज विभाग का तालमेल नहीं होने के कारण 7 करोड़ की यह बिल्डिंग खराब हो रही है।

लोगों ने राज्य सरकार के प्रति दिखाया रोष

बस स्टैंड पर नवनिर्मित वर्कशॉप भवन को शुरू करने के लिए सरकार गलत रवैया अपनाए हुई है। 1 फरवरी 2021 को इस वर्कशाप का निर्माण कार्य पूरा हो गया था और एजेंसी द्वारा विभाग को चाबी भी सौंप दी गई थी। इसके बावजूद भी सरकार क्षेत्र के लोगों की मांग को पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।

See also  Jind News: हरियाणा रोडवेज के इस डिपो में नहीं है कोई भी AC बस, जल्द होंगी शामिल गरमी से मिलेगी राहत

पिछले 3 साल से यह वर्कशॉप ऐसे ही पड़ा है ।लोगों का कहना है कि अगर अगले 15 दिन में सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो जनता सरकार के खिलाफ अभियान चलाकर चुनाव में बहिष्कार करेगी ।इसके लिए सरकार स्वयं जिम्मेदार होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker