Kurukshetra News : रोडवेज के कुरुक्षेत्र डिपो में ही कर्मी की मौत, सुबह सुबह डिपो में छाया मातम देखे कारण

कुरुक्षेत्र :- हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हरियाणा रोडवेज के नए बस अड्डे पर वर्कशॉप में करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है।

Kurukshetra Bus Stand
Kurukshetra

वह कर्मचारी सुबह वर्कशॉप में नहा रहा था अचानक शेड में करंट आ गया। कर्मचारी का नाम सोहनलाल उर्फ सोनू बताया गया है। यह सांवला के निवासी हैं। सोहनलाल हरियाणा रोडवेज कौशल निगम के तहत कुरुक्षेत्र में स्वीपर की पोस्ट पर कार्यरत थे।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो में करंट लगने से एक कर्मी की हुई मौत

कुरुक्षेत्र में हुई कर्मचारी की मौत का कारण शेड में करंट बताया गया है। यह घटना सुबह 8:00 बजे की है। जब इस मामले की खबर पुलिस को दी गई तब मौके पर पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

See also  Panipat News: छात्र छात्राओं ने की विभाग से लोकल बसों को पुराने बस स्टैंड से चलाने की मांग की

जानकारी से पता लगा है कि सोहनलाल वर्कशॉप में नहाने के लिए गए थे। तभी शेड में करंट आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। जब वहां कुछ समय बाद दूसरे कर्मी पानी लेने गए तब उन्होंने सोहनलाल को जमीन पर पड़ा देखा, जिसकी सूचना वहां मौजूद सभी कर्मचारियों को दी गई और उसके परिजनों को भी बताया गया। तभी सोहन को निजी अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टर ने जब सोहन की जांच की तो उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने घटना होने के बाद एक कर्मचारी को शेड पर लाइन का काम ठीक करते हुए पकड़ा। उस लाइनमैन से बात की तब पता लगा कि उसे शेड में करंट की शिकायत दी गई थी जिसे वह ठीक करने वहां आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker