Jind News: हरियाणा रोडवेज जींद डिपो ने चलाई इन रूटों चार नई बसें, देखें रूट और टाइम टेबल

जींद :- जींद डिपो से दिल्ली, पटियाला ,दिल्ली से पटियाला जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अब जींद से दिल्ली, दिल्ली से पटियाला, जींद से पटियाला और फिर अगले दिन पटियाला से दिल्ली के लिए 4 बस चलाई जाएगी।

Jind Bus Stand Enquiry Number

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

यह बस जींद से पहले पटियाला के लिए रवाना होगी और रात को पटियाला ठहराव करेगी। अगले दिन सुबह जींद के लिए वापस आएगी। इस रूट पर जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा। जींद से पटियाला जाने वाले यात्रियों को पहले बार-बार बस बदलनी पड़ती थी अब नई बस शुरू होने से यात्रियों का काफी समय बचेगा।

See also  ROHTAK NEWS: रोहतक में यात्रियों की हुई बल्ले बल्ले, मात्र 10 रूपए में इस दिन से शुरू होंगी इलेक्ट्रिक बसें

जींद से पटियाला के लिए एक और बस सेवा शुरू

इस रूट पर जींद से कोई ट्रेन भी नहीं जाती है। यह बस दोपहर 4:40 पर जींद से रवाना होगी। जो संगरूर और पातडा़ होते हुए पटियाला तक का सफर तय करेगी। यह बस 176 किलोमीटर चलेगी। जींद से पटियाला जाने वाले यात्रियों को 190 रुपए किराया देना होगा। पहले जींद से पटियाला के लिए पांच बसों का संचालन होता था।

पहली बार सुबह 5:30 चलती है, वहीं दूसरी बस सुबह 6:30 बजे और तीसरी बस सुबह 7:50 पर, चौथी बस 9:20 पर पांचवी बस 11:18 मिनट पर चलती है। अब छठी बस 4:40 पर जींद से पटियाला के लिए रवाना होगी।

See also  झज्जर डिपो को मिली 17 नई BS 6 बसें , इन लम्बे रूटों पर भरेंगी उड़ान

बस रात को पटियाला में करेगी ठहराव

आए दिन जींद से पटियाला के लिए हजारों लोग सफर करते हैं। इसीलिए इस रूट पर बस की संख्या को बढ़ाया गया है। पहले इस रूट पर पांच बसों का संचालन होता था जिसे बढ़ाकर अब 6 कर दिया गया है। नई बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को अब भीड़ में जाने की जरूरत नहीं होगी। जींद डिपो ने नई Rotation पर 4 बजे शुरू की है और जींद से पटियाला जाने वाले यात्री जो रात को वहीं ठहराव करने वाले हैं उनको भी इस नई बस सुविधा से लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker