Jind News: हरियाणा रोडवेज के ट्रांसपोर्ट रूल को बदलने की की मांग , जाने क्या है ये रूल 1995

जींद :- हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी काफी समय से अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। एक बार फिर से जींद में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बस स्टैंड परिसर में दो घंटे के लिए प्रदर्शन किया है ।वहां मौजूद लोगों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की है ।इसके बाद रोडवेज कर्मचारी के नेता संदीप रंगा ने कहा कि 23 जून 2023 को मोर्चा प्रति मंडल की बैठक परिवहन मंत्री के साथ हुई थी। उस दौरान कुछ मांगों पर सहमति जताई गई थी और एक महीने के अंदर परिपत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक उन मांगों के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ओवरटाइम पॉलिसी के कारण कर्मचारियों में काफी रोष है।

See also  नूंह ने शुरू किया बसों का संचालन ,फिलहाल इन रूटों पर सेवा हुई बहाल

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की क्या क्या है मांग

कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि 500 गाड़ियों के चेसिस बाहर से न बनवाकर HKRN गुरुग्राम से बनवाए जाएं। यार्ड से आउट और इन आधार पर ओवरटाइम दिया जाए ।एक बार फिर से कर्मचारियों को प्रमोशन की पॉलिसी टेस्ट रद्द करके पुरानी पैटर्न पॉलिसी को बहाल किया जाए।  परिचालक व लिपिकों का पे ग्रेड 19900 से 35400 किया जाए। साथ ही चालकों को हैवी पे ग्रेड 53000 सो रुपए दिया जाए। प्रमोशन के लिए 12 साल अनुभव को कम करके 5 साल किया जाए। ट्रांसपोर्ट रूल 1995 में संशोधन करके मुख्यालय में क्षेत्रीय डिपो में कार्यरत लिपिकों की वरिष्ठता एक की जाए।

See also  हरियाणा रोडवेज के परिचालक यात्रियों के साथ कर रहे हैं ऐसा व्यवहार, सीएम ने किया ट्वीट

ऑनलाइन जो तबादले की पॉलिसी बनाई गई है उसे रद्द करके आपसी स्थानांतरण तबादला लागू किया जाए। 2002 में भर्ती हुए चालकों की नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए और इन सभी चालकों को पुरानी पेंशन योजना के तहत शामिल किया जाए। 1992 से लेकर 2001 के बीच जितने भी कर्मचारियों को नियुक्त किया गया था उन सभी को पक्का किया जाए। 2016 में सभी प्रक्रिया पूर्ण उपरांत भर्ती के लिए चालकों को पक्का किया जाए। दादरी डिपो में लगे 52 हेल्पर को भी पक्का किया जाए। इलेक्ट्रिक बसों पर रोक लगाकर साधारण सरकारी बसों को बढ़ाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker