Haryana Roadways: खाटू श्याम के लिए आज से चलेगी हरियाणा रोडवेज बस , हरियाणा के इन 7 ज़िलों से होकर गुजरेगी, देखें टाइम टेबल

यमुनानगर :- हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा यात्रियों की सहायता के लिए लंबे रूटों पर भी बस सेवा उपलब्ध कराई जाती है। हाल ही में खबर आई है कि यमुनानगर बस स्टैंड से भी खाटू श्याम के लिए पहली बार बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सेवा बुधवार यानी आज से ही शुरू हुई है।

Haryana Roadways Time Table

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

यमुनानगर से खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों को इस नई बस सेवा से काफी फायदा मिलेगा। आप सबको बता दे की यह बस सेवा हफ्ते में दो से तीन दिन दी जाएगी। अभी फिलहाल हफ्ते में कौन-कौन से दिन यह बस चलाई जाएगी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। नए साल पर यमुनानगर से खाटू श्याम जाने वाली बस का टाइम टेबल तैयार किया जाएगा।

See also  इंसोरेंस की वजह से 20 रोडवेज AC बसें इस डिपो में खड़ी, मामला परिवहन मंत्री तक पहुंचा

यमुनानगर से खाटू श्याम के लिए चलाई सीधी बस

यमुनानगर से खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आज से यमुनानगर से खाटू श्याम के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। बुधवार को यह बस 9:00 बजे खाटू श्याम के लिए रवाना हुई है। इस बस में यात्रा करते समय एक यात्री को 553 किराए के तौर पर देने होंगे।

हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा पिछले तीन महीने के अंदर यमुनानगर के डिपो में 10 नई एसी बसों को शामिल किया गया था। इससे पहले भी 1 साल के अंदर 65 नई बसें शामिल की गई थी। फिलहाल डिपो में कुल 180 बस हो गई है। इन नई बसों को लंबे रूट पर चलाया गया है‌ इन्हीं में से एक बस यमुनानगर से खाटू श्याम के लिए चलाई गई है।

See also  Heavy Driving Licence: हरियाणा रोडवेज से हैवी लाइसेंस कैसे बनाएं, हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी और क्या है जरूरी डोकोमेंट

काफी सारे श्रद्धालुओं को होगा फायदा

पहले जम्मू से कटरा, पंजाब के अमृतसर व पटियाला, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मनाली व शिमला, उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून व हरियाणा के गुरुग्राम, सिरसा सिरसा रूट पर बेस दौड़ाई जाती थी अब इन रूटों के अलावा अन्य रूटों पर भी बस सेवा शुरू की गई है और इन पुराने रूटों पर बसों के फेर बढ़ा दिए गए हैं।

यमुनानगर से खाटू श्याम जाने वाली बस लाडवा , करनाल ,पानीपत, गोहाना ,रोहतक, भिवानी, लोहारू, झुंझुनू, सीकर होते हुए खाटू श्याम जाएगी। इससे पहले यमुनानगर से खाटू श्याम जाने वाले लोग ट्रेन या अन्य वाहन का सहारा लेते थे, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं वह संगठन अपने स्तर पर भी खाटू श्याम के लिए बस यात्रा ले जाते हैं। लेकिन अब हरियाणा रोडवेज विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए खाटू श्याम की बस सेवा शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker