Haryana News: हरियाणा रोडवेज के बेड़े में सितंबर तक पूरी 1000 बसें , अब प्रत्येक रुट पर समय पर मिलेगी बस सर्विस
चंडीगढ़ :- आए दिन हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा हरियाणा के अलग-अलग जिले में नई रोडवेज बसों को शामिल करते हैं। इन नई रोडवेज बसों से यात्रियों को काफी फायदा होता है।

हाल ही में खबर आई है कि हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 30 सितंबर तक 313 नई बसों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए टाटा समेत अन्य कंपनियों के साथ बसों का करार किया गया है। इन नई बसों से 22 जिलों में लोगों को विभिन्न रूट पर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
रोडवेज बड़े में शामिल होंगी 313 नई बस
रोडवेज विभाग ने 1000 नई बस खरीदने का फैसला लिया था। इसमें से अब तक 687 बस खरीदी जा चुकी है। वही सितंबर तक 313 नई बस बेड में शामिल की जाएगी। इसके बाद प्रदेश में हरियाणा रोडवेज बसों की संख्या 4100 से ज्यादा हो जाएगी। हरियाणा के रोडवेज बेड़े में काफी समय से बसों की कमी खल रही थी। इसलिए परिवहन बेड़े में नई बस शामिल करने की मांग कर रहे थे।
मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 1000 नई बस खरीदने का निर्णय लिया था। उसके बाद 687 बस एक खरीदी गई थी। इन नई बसों को हरियाणा के अलग-अलग जिले के डिपो में भेजा गया था। उसके बाद अब 30 सितंबर को 313 नई बस और खरीदी जाएगी। इन नई बसों को लंबे रूटों पर भी चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों की काफी परेशानी दूर होगी।
यात्रियों को होगा काफी फायदा
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद जी का कहना है की आम जनता को आसपास के क्षेत्र में आने जाने में कोई भी दिक्कत ना हो इसलिए इन नई बसों को संचालित किया जाएगा। नई बस आने के बाद समय-समय पर हर रूट पर बस संचालित होगी जिससे लोगों को यात्रा में सुविधा मिलेगी और समय भी बचेगा।