Happy Card: इस जिले में हैप्पी कार्ड के लिए 20 दिनों में 17 हजार लोगों का हो चुका है आवेदन

सिरसा :- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गरीब लोगों की सहायता के लिए हरियाणा में एक नई योजना को शुरू किया था। इस योजना का नाम अंत्योदय परिवार परिवहन योजना रखा गया था।

Haryana News Today

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

इस योजना के तहत आवेदन करने पर अंत्योदय परिवार के सदस्यों को एक स्मार्ट कार्ड दिया जाता है, जिसकी सहायता से व्यक्ति हरियाणा रोडवेज बस में साल में हजार किलोमीटर तक मुक्त सफर कर सकते हैं। इस योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन किए जा रहे हैं।

See also  Haryana Roadways AC Buses: हरियाणा के इस जिले में चलेंगी AC रोडवेज बसें, इन लंबे रूटों पर भरेंगी उड़ान

हैप्पी योजना के तहत 17000 लोगों ने किया आवेदन

योजना शुरू होने से लेकर अभी तक सिरसा में करीब 17000 लोगों ने इस योजना के तहत आवेदन किया है। इस योजना के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल सके इसीलिए रोडवेज प्रबंधन ने विशेष हेल्प डेस्क भी बनाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि 10 अप्रैल तक सभी जरूरतमंद के आवेदन लिए जाएंगे।

आवेदन करने के बाद ही उम्मीदवार का कार्ड बनाया जाएगा। यह कार्ड चंडीगढ़ से बनकर आएगा। हरियाणा के सिरसा और डबवाली में इस योजना के तहत लोगों ने सबसे ज्यादा आवेदन किये हैं ।प्रशासन के अनुसार 10 अप्रैल तक 25000 के आसपास लोग आवेदन कर सकते हैं।

See also  Charkhi Dadri News: उड़न दस्ते ने 39 हजार यात्री पकड़े बिना टिकट, 30 परिचालकों की धांधली भी हुई उजागर

किन-किन दस्तावेजों को करवाना होगा जमा

इस योजना के तहत केवल वही लोग आवेदन कर सकते हैं जिनकी परिवार की सालाना आय 180000 रुपए से कम है। आवेदन करने के बाद उम्मीदवार को साल में 1000 किलोमीटर तक मुफ्त सफर का लाभ दिया जाएगा। इसके बाद जो भी व्यक्ति सफर करेगा उसे हरियाणा रोडवेज में टिकट के पैसे देने होंगे ।

आप सबको बता दे कि इस योजना के तहत आवेदन करने के बाद स्मार्ट कार्ड के लिए आपको ₹50 की फीस जमा करवानी होगी। यह स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए आपको अपना आधार कार्ड ,आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो को जमा करवाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker